Sunita Kejriwal Road Show Delhi: लोकसभा चुनाव के मतदान नजदीक आने के साथ राजधानी दिल्ली में भी हलचल तेज होने लगी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली में विशाल रोड शो किया है। भारी जनसैलाब के बीच सुनीता केजरीवाल ने जेल का जवाब वोट से देने की मांग की, तो जनता ने भी दोनों हाथ उठाकर समर्थन देने का भरोसा जताया है।
महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपए
रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने लोगों से आशीर्वाद लिया और कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सभी महिलाओं को एक हजार रुपए महीना देना चाहते थे। इसलिए उन्हें जेल भेज दिया गया लेकिन उनका प्रण जरूर पूरा होगा। आपके मुख्यमंत्री शेर हैं और वो सभी माताओं-बहनों को एक हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे।
10 साल जेल में रहेंगे सीएम?
दिल्ली की देवली विधानसभा में रोडशो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा कि सीएम को जबरन जेल भेजा गया है और अदालत ने भी उन्हें दोषी करार नहीं दिया है। अगर 10 साल मामले की जांच चलेगी तो क्या सीएम को 10 साल जेल में रखा जाएगा? पहले दोषी होने के बाद ही कोई शख्स जेल जाता था। लेकिन इन्होंने नया सिस्टम निकाला है। ये सरेआम गुंडागर्दी और तानाशाही है।
जनता के जान दांव पर लगाई
रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने जनता के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। उन्हें शुगर की बीमारी है। डॉक्टर ने अनशन करने से मना किया लेकिन आम आदमी के लिए उन्होंने दो बार लंबे-लंबे अनशन किए और 13-14 दिन कुछ नहीं खाया। जेल जाते ही उनका इंसुलिन बंद कर दिया गया, जिससे सीएम का शुगर 300 पहुंच गया।
चरम सीमा पर पहुंची तानाशाही
सुनीता केजरीवाल का यह रोडशो इंडिया गठबंधन के आप प्रत्याशी सहीराम पहलवान के लिए था। इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने सत्तारुढ़ दल पर निशाना साधते हुए कहा कि तानाशाही चरम सीमा पर है। मगर अरविंद केजरीवाल शेर हैं, उन्हें कोई झुका नहीं सकता। केजरीवाल भारत मां के सच्चे लाल हैं और भारत मां की ये बेटी आपसे विनती करती है कि इस देश को बचा लो। तानाशाही लोकतंत्र को खत्म कर देगी। इसलिए 25 मई को मतदान करने जरूर जाएं और झाडू का बटन दबाकर सहीराम पहलवान को विजयी बनाएं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
11 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
14 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
14 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
16 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
16 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines