JNU The Sabarmati Report: दिल्ली की जानी-मानी जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) में विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ है। कुछ लोगों ने यहां पत्थरबाजी की है। जिसके बाद से बवाल मच गया। तस्वीरों पर भी पत्थर मारे गए। जबकि पोस्टर फाड़े गए। एबीवीपी ने पत्थरबाजी के पीछे लेफ्ट के छात्रों की साजिश बताई है।
एबीवीपी ने लगाया ये आरोप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आरोप है कि लेफ्ट छात्रों की ओर से एबीवीपी के कार्यक्रम में हर बार बाधा डाली जाती है। आज भी कार्यक्रम में पत्थरबाजी कर बाधा डाली गई। इससे पहले 2018 में भी एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान तार काटे गए थे। जबकि छात्रों के साथ मारपीट भी की गई। यहां तक कि गार्ड के पैरों पर कार भी चढ़ा दी गई। ABVP ने फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन बैडमिंटन कोर्ट में किया। जहां पत्थरबाजी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि जेएनयू में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग से पहले फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए गए।
गोधरा कांड पर आधारित है फिल्म
बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म गुजरात के 2002 गोधरा कांड पर आधारित है। जिसमें ट्रेन में आग लगा दी गई। इस आगजनी में 59 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ही गुजरात में दंगे हुए थे। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धी डोगरा जैसे एक्टर हैं। फिल्म को 15 नवंबर को रिलीज किया गया था।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में कब होंगे विधानसभा चुनाव? इलेक्शन कमीशन की बैठक से सामने आया ये बड़ा अपडेट
कई राज्यों में टैक्स फ्री
इसे कई बीजेपी शासित राज्यों ने टैक्स फ्री भी घोषित कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस फिल्म की तारीफ की थी। फिल्म का बजट 50 करोड़ है। हालांकि अब तक इसने 40-45 करोड़ तक का ही बिजनेस किया है।
ये भी पढ़ें: केजरीवाल का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये, चुनाव जीते तो हो जाएंगे 2100
संबंधित खबरें
'न डरेंगे, न पीछे हटेंगे', अभिजीत दीपके बोले- कानूनी लड़ाई के लिए तैयार
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 19 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
1 day agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
1 day agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
1 day ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
1 day agoदिल्ली के आनंद पर्वत में DTC बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई घायल
1 day agoदिल्ली में इन रूट्स पर 20 अक्टूबर तक मिलेगा भारी जाम, एडवाइजरी जारी
1 day agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
2 days agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines