दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े लोगों को मारी टक्कर, 4 गंभीर घायल, सामने आया CCTV वीडियो
Author: Ankita Pandey
2024-12-16 21:11:10
Delhi Accident News: सोमवार को दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने 4 से 5 लोगों को टक्कर मार दी। यह भयानक हादसा कैमरे में कैद हो गया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आ रहा है। इस वीडियो में आप घटना का पूरा का विजुअल देख सकेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर ने तेज रफ्तार कार से दूसरी बाइक और पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी। इसके कारण लगभग 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा इस दुर्घटना में एक नाबालिग बच्चा भी घायल हुआ है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
ये दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रीय राजधानी के आदर्श नगर इलाके में हुई। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कार चलाने वाला व्यक्ति भी एक नाबालिग था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ लिया है। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे बाइक खड़ी कर करीब चार लोग बातचीत कर रहे हैं। एक अन्य बाइक सवार दूसरी तरफ से आ रहा है और एक व्यक्ति बच्चे को गोद में लेकर चलता हुआ दिखाई देता है।
तभी अचानक से एक सफेद रंग की हुंडई सैंट्रो कार तेज से आ जाती है और सड़क पर मौजूद सभी लोगों को टक्कर मार देती है। सबसे पहले कार ने उल्टी दिशा से आ रहे सफेद स्कूटर को टक्कर मारी, जिससे चालक घसीटता हुआ चला गया और फिर बच्चे को गोद में लेकर चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और बाइक के पास बातचीत कर रहे चार लोगों को टक्कर मार दी।
बच्चे को लगी गंभीर चोट
सभी घायलों में एक नाबालिग बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और बताया जा रहा है कि बच्चे की हालत गंभीर है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को कार के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाने के लिए सड़क पर दौड़े। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।
यह भी पढ़ें – अब भिखारियों को दिए पैसे तो जाना पड़ सकता है जेल, इन 10 शहरों में लागू होंगे नए नियम
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines