नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान मौजूद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मैं नए पार्टी अध्यक्ष खड़गे जी को बधाई देती हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि जिन्हें अध्यक्ष चुना है वे एक अनुभवी और धरती से जुड़े हुए नेता हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं।
अभी पढ़ें – कोयंबटूर कार एलपीजी सिलेंडर विस्फोट की एनआईए जांच की सिफारिश
वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है, आज एक सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनकर ये सम्मान देने के लिए आप सबका हार्दिक आभार और धन्यवाद देता हूं।
कार्यभार संभालने से पहले कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष के के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग जबकि 19 अक्टूबर को मतों की गिनती हुई थी जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हराकर चुनाव जीता था।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्य, सांसद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एआईसीसी के अन्य पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
खड़गे को मिले थे 7 हजार से ज्यादा वोट
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने मल्लिकार्जुन खड़गे को निर्वाचित घोषित किया था। उन्होंने बताया कि खड़गे को 7,897 वोट मिले तथा थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए। मिस्त्री ने बताया कि चुनाव में 9,385 वोट पड़े थे और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट करके मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को @INCIndia के अध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए मेरी शुभकामनाएं। उनका आगे का कार्यकाल फलदायी हो।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
GRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
3 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
8 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
8 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
9 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
10 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
11 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
11 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
12 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
14 hrs ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines