हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

थप्पड़ कांड: आप विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, काम में बाधा डालने का आरोप

जरनैल सिंह के खिलाफ पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि वर्मा के खिलाफ साहिब सिंह नामक युवक की शिकायत पर असंज्ञेय रिपोर्ट (एनसीआर) स्वेच्छा से चोट पहुंचाने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 के तहत दर्ज की गई है.

विज्ञापन
जरनैल सिंह के खिलाफ पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. (Photo: AAP)

दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान 22 वर्षीय युवक को कथित रूप से थप्पड़ मारने के मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ असंज्ञेय रिपोर्ट दर्ज की है जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ लोक सेवकों के कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि जरनैल सिंह के खिलाफ पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि वर्मा के खिलाफ साहिब सिंह नामक युवक की शिकायत पर असंज्ञेय रिपोर्ट (एनसीआर) स्वेच्छा से चोट पहुंचाने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 के तहत दर्ज की गई है.

मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई

पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरेश्वर स्वामी ने कहा कि साहिब सिंह और पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता की शिकायतों पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई. स्वामी ने कहा, ‘घटना के संबंध में कुछ अन्य शिकायतें भी मिली हैं, जिन पर जांच के दौरान विचार किया जाएगा.’ एनसीआर तब दर्ज की जाती है, जब प्राप्त जानकारी किसी असंज्ञेय अपराध से संबंधित होती है. ऐसे मामलों में, पुलिस को जांच करने के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति की आवश्यकता होती है, जबकि संज्ञेय अपराध में पुलिस कानून के तहत दी गई व्यवस्था के अनुसार जांच आगे बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: युवक को थप्पड़ मारने पर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक्शन! दिल्ली पुलिस ने दर्ज की NCR

क्या है पूरा मामला?

यह घटना रविवार को जनकपुरी जिला केंद्र चौक और नजफगढ़ नाले के बीच बाहरी रिंग रोड के एक हिस्से पर सड़क मरम्मत कार्य के निरीक्षण के दौरान हुई. वर्मा द्वारा व्यक्ति को कथित रूप से थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ. युवक की पहचान साहिब सिंह के तौर पर हुई है. दिल्ली भाजपा ने रविवार को इस घटना पर खेद व्यक्त किया, हालांकि उसने आरोप भी लगाया कि वह व्यक्ति आदतन अपराधी है. शिकायत के अनुसार, जब वर्मा ने सिंह को कथित रूप से थप्पड़ मारा, तब वह निरीक्षण की रिकॉर्डिंग कर रहा था.

विज्ञापन

यह घटना उस समय हुई जब मौके पर मौजूद तिलक नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह ने सड़क की नई सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उसे हाथ से उखाड़ दिया और व्यक्ति इस घटना को रिकॉर्ड कर रहा था. हालांकि, वर्मा ने कहा कि वह आप कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी अधिकारियों को अपना काम करने से रोकने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिंह ‘आप’ से जुड़ा हुआ है और उसके खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सिंह इस साल जून में एमसीडी के एक कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपी है. उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत मिल गई थी. कर्मचारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दो जून की यह घटना तब हुई जब एमसीडी कर्मचारी कचरा एकत्र कर रहा था. संग्रहण वाहन में एक इमारत की दूसरी मंजिल से कचरा फेंके जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फरार

शिकायत में आरोप लगाया गया कि दो लोग मोटरसाइकिल से आए और गाड़ी को रास्ता देने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलने पर उनसे विवाद हो गया. कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उन दोनों ने उसी घर के कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे गाड़ी से बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट की. शिकायत में एक आरोपी का नाम साहिब और दूसरे का नाम मोनू बताया गया था. घायल कर्मचारी को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया.

विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इसके बाद बीएनएस के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. रविवार की घटना के बाद, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तिलक नगर थाने में जरनैल सिंह के खिलाफ अलग से एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने का आरोप लगाया गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola