युवक को थप्पड़ मारने पर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक्शन! दिल्ली पुलिस ने दर्ज की NCR

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने पर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ सोमवार को दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 के तहत नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज की है.

Parvesh Verma slap controversy

दिल्ली पुलिस ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ दर्ज की NCR (Photo: ANI/PTI)

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने पर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इस मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 के तहत नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट दर्ज की है. ये धारा तब लगाई जाती है, जब अपनी मर्जी से कोई किसी को चोट पहुंचाता है. NCR तब दर्ज की जाती है, जब अपराध उतना गंभीर नहीं होता. ऐसे मामले में जांच शुरू करने के लिए पुलिस को मजिस्ट्रेट की इजाजत लेनी होती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

ये घटना रविवार को जनकपुरी में आउटर रिंग रोड के एक हिस्से में सड़क मरम्मत कार्य के निरीक्षण के दौरान हुई. प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, वो निरीक्षण की रिकॉर्डिंग कर रहा था, तभी PWD मंत्री ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. ये घटना उस समय हुई जब मौके पर मौजूद तिलक नगर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जरनैल सिंह ने सड़क की नई सतह की क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए उसे हाथ से उखाड़ दिया और दूसरा युवक इस घटना को रिकॉर्ड कर रहा था. बाद में जरनैल सिंह ने दिल्ली सरकार पर घटिया गुणवत्ता का सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया.

प्रवेश वर्मा ने भी लगाए आरोप

दिल्ली के PWD मंत्री ने कहा कि वो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं तो को अपना काम करने से रोकने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने भी आरोप लगाया कि अपने आप को पीड़ित बताने वाला व्यक्ति आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ था और उसके खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है. वहीं, लोक निर्माण विभाग (PWD) ने तिलक नगर थाने में जरनैल सिंह के खिलाफ सरकारी अधिकारियों के काम में रुकावट डालने का आरोप लगाते हुए अलग से एक शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ