Manjinder Sirsa Targeted Punjab Govt: पंजाब के अबोहर हत्याकांड को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है। कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की शूटर्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक बड़ा एनकाउंटर किया। इस एनकाउंटर में पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 2 शूटर्स को मार गिराया। बताया जा रहा है कि ये दोनों शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के हैं। इस बीच दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिरसा ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर पंजाब की भगवंत मान सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अबोहर की हत्याकांड के मामले में अगर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आ रहा है तो उसे पंजाब सरकार राज्य में लेकर जाए।
सिरसा का पंजाब सरकार पर वार
मनजिंदर सिरसा ने कहा कि अगर अबोहर हत्याकांड के मामले में लॉरेंस बिश्नोई का नाम आ रहा है तो पंजाब सरकार उसे लेकर जाए। सिरसा ने सवाल किया कि ऐसा करने से उन्हें किसने रोका है? पंजाब सरकार लॉरेंस बिश्नोई को क्यों नहीं बुला रही है? उसका साथ क्यों दे रही है? अरविंद केजरीवाल की सरकार में लॉरेंस बिश्नोई 10 साल तक तिहाड़ जेल में था। उसका तिहाड़ जेल से क्या संबंध है? AAP की सरकार के कार्यकाल में लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली की जेल में रहा था, तब क्यों नहीं उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसे पंजाब ले जाया गया?
यह भी पढ़ें: पप्पू यादव-कन्हैया कुमार को सुरक्षाकर्मियों ने ओपन गाड़ी में चढ़ने से रोका, सामने आया वीडियो
क्या है अबोहर हत्याकांड?
बता दें कि पंजाब के अबोहर के सुबह भगत सिंह चौक पर ‘न्यू वेयर वेल’ शोरूम के मालिक संजय वर्मा पर कुछ शूटर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि, बिना देरी के तुरंत उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शूटर्स को मार गिराया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
5 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
5 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
11 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
22 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 day agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines