दिल्ली में बनेगा सिग्नल फ्री डबल डेकर फ्लाईओवर! यमुना विहार, भजनपुरा समेत इन इलाकों को होगा फायदा
Delhi Double-Decker Flyover Update: दिल्ली में रहने वाले लोगों और गाजियाबाद से दिल्ली में सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है. यमुना विहार से भजनपुरा के बीच बन रहा डबल डेकर फ्लाईओवर का काम दिसंबर तक पूरा हो सकता है. आइए जानते हैं इस फ्लाईओवर से किन लोगों को सबसे ज्यादा होगा?
Written By: Azhar Naim|Updated: Aug 27, 2026 15:01
Edited By : Azhar Naim|Updated: Aug 27, 2026 15:01
Share :
दिल्ली में तैयार होने वाला डबल डेकर फ्लाईओवर. (Image: AI/Pexels)
---विज्ञापन---
राजधानी दिल्ली में रहने और यहां रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिस्सी को जल्द पहला डबल डेकर फ्लाईओवर की सौगात मिलने वाली है. इस फ्लाईओवर की सबसे खास बात ये होगी कि इसके ऊपर मेट्रो दौड़ेंगी और नीचे वाहन तेजी के साथ अपनी यात्रा पूरी करेंगी. यह नया फ्लाईओवर यमुना विहार से भजनपुरा तक बनाया जा रहा है, जिससे इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को रोजाना के भारी ट्रैफिक से राहत मिलेगी और सफर का टाइम भी कम होगा. आइए जानते हैं इस पूरे प्रोजेक्ट के बारे में और किन लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यमुना विहार से भजनपुरा तक बनने वाला ये नया फ्लाईओवर का काम हाल के महीनों में नहीं बल्कि 2020 से चल रहा है. माना जा रहा है कि ये नया फ्लाईओवर दिसंबर 2026 तक आम जनता के लिए शुरू किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, इसका 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है.अब फ्लाईओवर को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले रैंप, अप्रोच सड़क और नालियों का काम पूरा किया जा रहा है. हालांकि, यह बात साफ है कि इस फ्लाईओवर के शुरू होने से स्थानीय लोगों और रोजाना ऑफिस दाने वाले लोगों को पीक आवर में भारी ट्रैफिक में जूझना नहीं पड़ेगा और सफर पहले की तुलना में आसान हो जाएगा.
सिग्नल फ्री होगा सफर
इस डबल डेकर फ्लाईओवर के शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा रोजाना गाजियाबाद से सफर करने वाले को होगा. बताया जा रहा है कि इस नए प्रोजेक्ट के पूरा होने से गाजियाबाद से सिग्नेचर ब्रिज तक का सफर सिग्नल फ्री हो जाएगा. यानी इस यात्रा के दौरान वाहन चालकों को कहीं रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिसका सीधा असर यात्रा के समय पर पड़ेगा. इतना ही नहीं, वजीराबाद रोड भी पूरी तरह सिग्नल फ्री हो जाएगा. साथ ही, फ्लाईओवर के शुरू होने से यमुना विहार, भजनपुरा, घोंडा, करावल नगर और बृजपुरी जैसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों के लोगों को भी सफर करने में बड़ी राहत मिलेगी.
---विज्ञापन---
क्यों खास है ये नया फ्लाईओवर?
आपको जानकर हैरानी होगी कि यमुना विहार से लेकर भजनपुरा तक इस डबल डेकर फ्लाईओवर को बनाने में करीब 291.10 करोड़ रुपये की लागत आएगी. हालांकि, पहले इसका बजट कम था, यानी 220.1 करोड़ रखा हया था, लेकिन बाद में 71 करोड़ रुपये और बढ़ा दिया गया.
यह डबल डेकर फ्लाईओवर करीब 1.40 किलोमीटर लंबा होगा.
मंगल पांडे मार्ग पर लगने वाला भारी जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी और वह ऊपर से निकल सकेंगे
यह फ्लाईओवर करीब 10 लाख से ज्यादा लोगों को जाम से राहत दिलाएगा, ऐसी उम्मीद है.
दिल्ली और गाजियाबाद रोजाना सफर करने वाले लोगों को इसके तैयार होने से सबसे ज्यादा फायदा होगा.
सवाल उठता है कि क्यों 2020 में शुरू हुआ प्रोजेक्ट अभी तक अधूरा है. बता दें कि डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण शुरुआती चरण से ही बाधाओं में घिरा हुआ था. इस प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी रुकावट पेड़ों की कटाई की अनुमति में आई, जिसमें क्लीयरेंस मिलते-मिल कई महीनों तक काम प्रभावित हुआ. इतना ही नहीं, इसके बाद कुछ हिस्सों में ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ने और तकनीकी बदलावों की चलते परियोजना को दोबारा टेंडर करना पड़ा. हालांकि, अब उम्मीद है कि दिसंबर में लोग इस नए फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकेंगे.