दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में 37 वर्षीय शख्स ने की आत्महत्या, पूल साइड से कूदकर दी जान

मामले सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस को दोपहर 3 बजे के बाद होटल से फोन कर घटना की जानकारी दी गई.

Le Meridien

पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत इनक्वेस्ट कार्रवाई शुरू कर दी है. (Photo: ANI)

नई दिल्ली स्थित होटल ली मेरिडियन में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 37 वर्षीय शख्स ने बिल्डिंग से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक शख्स की पहचान दिविज मारिया के रूप में हुई है, जिसने होटल के पुल साइड से कूदकर सुसाइड कर लिया. मामले सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस को दोपहर 3 बजे के बाद होटल से फोन कर घटना की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

6 महीने पहले छोड़ चुका था नौकरी

पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को संसद मार्ग थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति होटल की चौथी मंजिल स्थित पूल साइड से नीचे गिर गया है. मृतक की पहचान दिविज मारिया (37), निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिविज ने करीब छह महीने पहले गुरुग्राम स्थित एक कंपनी की नौकरी छोड़ दी थी. पुलिस के अनुसार, वह पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन का इलाज भी करा रहा था.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिविज मारिया शादीशुदा था. घटना के बाद उसे आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है. पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत इनक्वेस्ट कार्रवाई शुरू कर दी है, मामले की आगे जांच की जा रही है.

विज्ञापन

जनवरी में भी एक शख्स ने की थी आत्महत्या

ली मेरिडियन होटल में आत्महत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले इसी वर्ष जनवरी में 50 साल के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी. मरने वाले की पहचान लाजपत नगर के रहने वाले परविंदर सिंह के तौर पर हुई थी. परविंदर क्रिसमस के दौरान होटल में रुके थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ