Shraddha Murder Case: दिल्ली के छतरपुर में श्रद्धा वाकर मर्डर केस में मृतका का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है। जानकारी सामने आई है कि हत्या की वारदात से ठीक सात दिन पहले यानी 11 मई को श्रद्धा ने अपना आखिरी इंस्टा पोस्ट डाला था। श्रद्धा ने हिमाचल प्रदेश में एक किताब पढ़ते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके कैप्शन में लिखा था, ”हर गुजरते दिन ज्यादा से ज्यादा एक्सप्लोर करना।”
बता दें कि श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने 18 मई को उसकी हत्या कर दी थी और शव के 35 टुकड़े कर उन्हें ठिकाने लगा दिया था। फिलहाल, आरोपी आफताब को हिरासत में रखा गया है। आफताब ने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद को फूड ब्लॉगर बताया था और उसके 28,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।
सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं थी श्रद्धा
श्रद्धा वाकर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थी। उसने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खुद को ‘भटकने वाला’ बताया था, यानी वो घूमने में ज्यादा रूचि रखती थी। इंस्टाग्राम पर उसके 2700 से अधिक फॉलोवर्स थे। श्रद्धा के अधिकांश पोस्ट में अलग-अलग लोकेशन के फोटोज थे।
इससे पहले चार मई को श्रद्धा ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा के किनारे एक शांत जगह से एक इंस्टाग्राम रील भी पोस्ट की थी। कैप्शन से पता चलता है कि वह यात्रा करने की काफी शौकीन थी और नई जगहों की खोज करना पसंद करती थी।
ऋषिकेश वाले पोस्ट में श्रद्धा ने लिखा कि 1500 किलोमीटर की यात्रा के एक लंबे थका देने वाले दिन के बाद मैंने अपने दिन को सूर्यास्त के दृश्य के साथ समाप्त करने का फैसला किया। ये केवल दो पोस्ट हैं जो उन्होंने मुंबई से दिल्ली शिफ्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
14 फरवरी को आफताब के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा- हैपी डेज
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन श्रद्धा ने आफताब के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- ”हैप्पी डेज।” यह एकमात्र तस्वीर थी जिसे उसने आफताब के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया था।
इंस्टाग्राम पर श्रद्धा की पहली तस्वीर ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ी है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ”मंजिल का इंतजार है।” उसी साल उन्होंने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की तस्वीरें भी शेयर कीं। उसके इंस्टा अकाउंट में 2021 में कोई पोस्ट नहीं था।
अभी पढ़ें – Shraddha Murder Case: कत्ल के सीधे बाद यहां पहुंचा था आफताब, उससे मिलने वाले शख्स ने किए यह खुलासे
एक महीने तक श्रद्धा का इंस्टा चलाता रहा था आफताब
पुलिस ने कहा कि श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब अमीन पूनावाला करीब एक महीने तक उसका इंस्टाग्राम अकाउंट चलाता था, ताकि किसी को भी शक न हो। पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आफताब श्रद्धा बनकर 9 जून तक उसका इंस्टा चलाता रहा था और उसके दोस्तों के साथ चैट करता था। इसके बाद उसने श्रद्धा के फोन को फेंक दिया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
3 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
6 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
6 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
8 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
21 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
21 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
1 day agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines