Shraddha Murder Case: दिल्ली में बीते साल अपने लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला द्वारा कत्ल की गई श्रद्धा वॉकर के परिवार का अब धैर्य टूट रहा है। सोमवार काे श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि आरोपी आफताब पूनावाला को फांसी की सजा होनी चाहिए। उसने पूरी प्लानिंग के साथ बेटी को मारा है। जांच और कार्यवाही में खामियां हैं, जिसके कारण मामले में देरी हो रही है। मैंने अपने वकील से मामले में फास्ट ट्रैक कार्यवाही के लिए अपील करने के लिए कहा है।
आफताब के माता-पिता लापता, उन्हें सामने लाया जाए
विकास वॉकर ने कहा कि आफताब के माता-पिता का कुछ पता नहीं चल रहा है। उन्हें कहीं छिपा दिया गया है। उन्हें सामने लाया जाना चाहिए। विकास वॉकर ने कहा कि मैं अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करना चाहता हूं। मुझे उसके शरीर के अंगों को दिए जाने की अपील की है।
श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े
महरौली इलाके में बीते साल 18 मई को आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी थी। उसने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े कर तीन सप्ताह तक 300 लीटर की क्षमता वाले फ्रिज में रखा और फिर कई दिनों में धीरे-धीरे कर उन्हें दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया।
पॉलीग्राफ टेस्ट में स्वीकार की थी हत्या की बात
दिल्ली पुलिस श्रद्धा मर्डर केस में 6629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जांच के दौरान पुलिस ने आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट किया था, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार की थी। अब तक 150 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
14 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
17 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
19 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
20 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
21 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines