दिल्ली के होलंबी कला में 7-8 हैंड ग्रेनेड बरामद, खेत में छिपाया गया था, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

Hand Grenades, Holambi Kalan, Delhi, Delhi Police
विज्ञापन

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के होलंबी कला मेट्रो विहार इलाके में 7-8 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। संदिग्धों की संख्या कितनी है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।

यह ग्रेनेड यहां कैसे पहुंचे, कौन लेकर आया, क्यों छिपाया गया था, आदि सवालों के जवाब जानने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1645392434145423362?s=20

खालिस्तानी आतंकियों के पास भी मिले थे ग्रेनेड

बता दें कि 12 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके से दो खालिस्तानी आतंकियों को पकड़ा था। ये दोनों भस्वा डेयरी के पास एक किराए के मकान में छिपे हुए थे। इनके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे।

विज्ञापन

इस घटना के करीब एक महीने के बाद 12 फरवरी को मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में लोधीपुरा अनूपशहर में भी हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ था। ग्रेनेड सात साल पुराना था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचक अपने कब्जे में लिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ