हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shradhha Murder Case: आफताब को 5 दिन की पुलिस रिमांड, अब नार्कों टेस्ट में खुलेंगे यह राज 

विज्ञापन
श्रद्धा और आफताब की फोटो

Shradhha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस में गुरुवार शाम दिल्ली के साकेत कोर्ट ने आफताब की पुलिस रिमांड पांच दिन बढ़ा दी है। सुनवाई के दौरान आफताब की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। पुलिस ने उसकी 10 दिन की रिमांड मांगी थी। पुलिस के तर्क सुनने के बाद अदालत ने पांच दिन की रिमांड दी है।

अभी पढ़ें – Shradhha Murder Case: कई महिला मित्रों के संपर्क मे था आफताब, जांच में सामने आया ये बड़ा राज

 

खास बात यह है कि पुलिस को आफताब का नार्कों टेस्ट करने की अनुमति मिल गई है। जिससे अब पुलिस उन छूटे साक्ष्यों को जोड़ेगी जो अभी तक नहीं मिलें है। मसलन क्या इस वारदात के पीछे किसी ने उसकी इस पूरी योजना और हत्याकांड को अंजाम देने में मदद की? पुलिस के अनुसार अभी कई सवाल हैं जिसके जवाब आफताब से लेने हैं। आगे मामले की जांच में अगले कुछ दिन में कई नए खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन

नार्को टेस्ट कैसे होता है

वकील मनीष भदौरिया के मुताबिक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 20 के अनुसार किसी भी अपराधी को खुद की गवाही के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। साथ ही किसी भी जांच एजेंसी द्वारा दबाव डालकर अथवा डरा-धमका कर किसी दोषी से उसके खिलाफ गवाही नहीं ली जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो कोर्ट में उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस हालत में नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर जैसी तकनीकें कारगर होती हैं। नार्को टेस्ट का इस्तेमाल सच्चाई का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसमें तकनीकों का इस्तेमाल कर आरोपी के दिमाग को संज्ञाशून्य बना दिया जाता है। साथ ही मस्तिष्क की तरंगों, पल्स रेट और ब्लड प्रेशर को रेकॉर्ड किया जाता है। जिससे सच का पर्दाफाश होता है।

अभी पढ़ें – Shradha Murder Case: कटे हाथ इलाज कराने आया था आफताब, महरौली के डॉक्टर का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

अब तक यह पता चला 

इससे पहले मामले की जांच में पता चला है कि आफताब कई डेटिंग ऐप्स पर एक्टिव था और महिला मित्रों के संपर्क में था। पुलिस को आफताब के कई और महिला मित्रों के बारे में जानकारी मिली है। श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने अपना पुराना मोबाइल फोन ऑनलाइन कंपनी ओएलएक्स पर बेचा था। महरौली इलाके में 18 मई को आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी थी। उसने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े कर तीन सप्ताह तक 300 लीटर की क्षमता वाले फ्रिज में रखा और फिर कई दिनों में धीरे-धीरे कर उन्हें दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola