हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का नया पैंतरा, कोर्ट में बोला- मुझे सबकुछ ठीक से याद नहीं

विज्ञापन
श्रद्धा और आफताब की फोटो

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर मर्डर केस का आरोपी आफताब पूनावाला अब नया पैंतरा अपना रहा है। उसने कोर्ट से कहा है कि उसे सबकुछ ठीक से याद नहीं कि आखिर कैसे उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, आफताब को आज पुलिस ने साकेत कोर्ट में पेश किया था। इस दौरान उसने कोर्ट से ये बातें कही।

श्रद्धा वाकर हत्याकांड मामले में आफताब पूनावाला को आज पुलिस ने साकेत कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट ने आफताब की पुलिस हिरासत अगले 4 दिन के लिए बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि विशेष सुनवाई के लिए उसे कोर्ट में पेश किया गया था।

अभी पढ़ें – नेवी से रिटायर्ड पिता को बेटे ने उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर आरी से किए शव के टुकड़े

 

https://twitter.com/ANI/status/1594915029710561280

कोर्ट से बोला आरोपी आफताब- गुस्से में हुई घटना

पेशी के दौरान आरोपी आफताब पूनावाला ने अदालत को बताया कि यह (घटना) आवेश में हुई। उसने अदालत से यह भी कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है। साथ ही उसने कहा कि उसे घटना को याद करने में कठिनाई भी हो रही है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने भी अदालत में कहा था कि आफताब गलत जानकारी दे रहा है और जांच को गुमराह कर रहा है।

अभी पढ़ें – तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन की मसाज का मामला, BJP बोली- फिजियोथेरेपिस्ट नहीं ‘रेपिस्ट’ कर रहा था मालिश

उधर, पेशी के बाद कोर्ट ने आफताब पूनावाला की हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी। साथ ही कोर्ट ने दिल्ली पुलिस द्वारा पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के अनुरोध को भी मंजूरी दे दी है। पॉलीग्राफ टेस्ट की दलील दूसरी वैज्ञानिक परीक्षा है जिसे दिल्ली पुलिस ने आफताब पर कराने की मांग की थी।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें