Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने पुलिस की पूछताछ में दिल दहला देने वाले कई खुलासे किए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूलते हुए अंग्रेजी में कहा कि ‘Yes, I killed her’। बता दें कि आफताब ने 18 मई को अपनी लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े कर दिए और उन्हें ठिकाने भी लगा दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया था।
अब तक आरोपी आफताब ने क्या किए खुलासे…
1. हत्या के 1 महीने बाद तक चलाता रहा श्रद्धा का इंस्टाग्राम
आरोपी आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की हत्या के बाद करीब एक महीने बाद तक उसका इंस्टाग्राम यूज करता रहा, ताकि किसी को शक न हो। जून में आरोपी ने श्रद्धा का फोन डंप कर दिया था। फिलहाल, पुलिस श्रद्धा के फोन की आखिरी लोकेशन तलाश रही है ताकि फोन को रिकवर कर जानकारियां जुटा सके।
2. वारदात के बाद लड़कियों को बुलाता था घर
श्रद्धा की हत्या के बाद आरोपी लगातार डेटिंग ऐप का यूज करता था। इसके जरिए संपर्क में आने वाली लड़कियों को वह छतरपुर वाले फ्लैट पर बुलाता था और उनके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था। पुलिस अब डेटिंग ऐप कंपनी से संपर्क की तैयारी में है ताकि अधिक जानकारी जुटाई जा सके।
3. फ्रिज में खाना और श्रद्धा का सिर एक साथ रखता था
जानकारी सामने आई है कि आरोपी ने श्रद्धा के टुकड़े करने के बाद 300 लीटर वाला फ्रिज खरीदा था। इस फ्रिज में वह खाना और श्रद्धा के शव के टुकड़ों को साथ रखता था।
4. रोजाना देखता था श्रद्धा का चेहरा
आरोपी आफताब इतना क्रूर था कि वह रोजाना श्रद्धा के कटे हुए सिर को फ्रिज खोलकर देखता था। जब उसने श्रद्धा के पूरे कटे अंगों को ठिकाने लगा दिया तब किसी खास केमिकल के जरिए फ्रिज की सफाई भी की ताकि फॉरेंसिक जांच में खून के धब्बे न मिले।
5. क्राइम थ्रिलर और वेब सीरीज देखता था आफताब
श्रद्धा की हत्या का आरोपी आफताब क्राइम थ्रिलर और वेब सीरीज देखना पसंद करता था। पुलिस ने कहा कि वह एक सीरियल किलर पर आधारित अमेरिकी सीरीज डेक्सटर देखता था, उसी सीरीज से प्रेरित होकर उसने पूरे वारदात को अंजाम दिया।
6. शव से बदबू न आए, इसलिए जलाता था अगरबत्ती
आरोपी इतना शातिर था कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने बचने के सारे उपाय ढूंढ निकाले थे। हत्या के बाद शव के टुकड़े करने और उन्हें ठिकाने लगाने तक बदबू न फैले, इसके लिए आफताब लगातार घर में खुशबू वाले अगरबत्ती जलाता था।
7. 23 हजार रुपये में खरीदा था फ्रिज
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने 23 हजार रुपए में 300 लीटर वाला फ्रिज खरीदा था। इस फ्रिज में उसने श्रद्धा के 35 टुकड़ों को करीब 16 दिनों तक रखा। पूछताछ में उसने बताया कि 18 मई को हत्या के बाद अगले 16 दिनों तक वह रात 2 बजे के बाद एक-एक कर शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाता था।
8. गूगल पर खोजा खून साफ करने का तरीका
आफताब ने बताया कि श्रद्धा की हत्या के बाद शव के 35 टुकड़े किए। इसके बाद फर्श पर फैले खून को साफ करने के लिए गूगल का सहारा लिया। गूगल पर ही किसी केमिकल की जानकारी मिलने के बाद उसने फर्श और फ्रिज से खून के धब्बे साफ किए।
9. मिनी आरी से किए शव के 35 टुकड़े
पुलिस के अनुसार, श्रद्धा वाकर के शव को काटने के लिए आरोपी आफताब ने केवल एक हथियार का इस्तेमाल किया था। आफताब ने शरीर के अंगों को काटने के लिए एक मिनी आरी का इस्तेमाल किया। फिलहाल, पुलिस मिनी आरी की तलाश में जुटी है।
10. डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी श्रद्धा से मुलाकात
अब तक की जांच में ये सामने आया है कि आफताब और श्रद्धा की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। ऐप पर थोड़े दिनों के बातचीत के बाद दोनों की मुलाकात हुई। फिर कुछ दिनों बाद ही आफताब और श्रद्धा लिव इन रिलेशनशीप में रहने लगे।
कौन है सनकी आफताब पूनावाला?
श्रद्धा वाकर हत्याकांड मामले में अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि आफताब पूनावाला फूड ब्लॉगर था। इसके अलावा वह दिल्ली के एक कॉल सेंटर में काम करता था। पुलिस को पता चला है कि आरोपी आफताब ने ग्रेजुएशन किया है और अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता था। उसके सोशल मीडिया को देखकर पता चलता है कि उन्होंने कुछ समय के लिए फूड ब्लॉगिंग भी की थी, हालांकि लंबे समय से उनके ब्लॉगिंग के बारे में कोई वीडियो नहीं आया था। उसकी आखिरी पोस्ट फरवरी में आई थी। उसके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 28,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
अभी पढ़ें – Shraddha Murder Case: फ्रिज में खाना और श्रद्धा का कटा सिर…आफताब के दिल दहला देने वाले 10 खुलासे
2010 में बनाई FB ID, 2018 तक रहा एक्टिव
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी आफताब ने 2010 में फेसबुक आईडी बनाई थी। इस आईडी पर आखिरी अपडेट 2018 में हुआ था। फेसबुक के बाद आफताब इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गया। इंस्टा पर उसने ‘हंग्री छोकरो’ नाम से प्रोफाइल बनाई थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 hr agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
2 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
17 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
19 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
21 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
23 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines