Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। पूनावाला फिलहाल 23 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में है और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर कल सुनवाई होगी। बता दें कि गुरुवार को फोरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि पिछले महीने महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से मिली हड्डियां श्रद्धा वाकर की ही हैं।
आरोपी आफताब ने इसी साल मई में 27 साल की श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव को 35 टुकड़ों में काट दिया था। ठिकाने लगाने से पहले आफताब ने शव के टुकड़ों को करीब 3 सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा था। पुलिस ने दावा किया है कि आफताब ने हत्या की बात कबूल कर ली है।
डीएनए टेस्ट में बड़ी सफलता
गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि वन क्षेत्र से बरामद की गई हड्डियों के डीएनए के नमूने और जिस घर में श्रद्धा वाकर की हत्या की गई थी, वहां मिले खून के निशान उसके पिता के नमूनों से मेल खाते हैं।
महरौली के जंगल से कुल 13 सड़ी-गली हडि्डयां और जबड़े का कुछ हिस्सा बरामद किया गया, जिसके 27 वर्षीय श्रद्धा के होने का संदेह था। फिलहाल, पुलिस अभी तक श्रद्धा का फोन बरामद नहीं कर पाई है।
श्रद्धा के पिता ने दायर की याचिका
उधर, श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने बताया कि हां, मुझे बताया गया है कि डीएनए के नमूने (जो बरामद की गई हड्डियों के साथ उसके अपने हैं) मेल खा चुके हैं। देखते हैं क्या होता है… मैं अपनी बेटी द्वारा 2020 में दायर की गई शिकायत के बारे में कुछ जानकारी चाहता था। इसलिए, मैंने उसी के लिए एक याचिका दायर की है। यह भविष्य में मामले के लिए उपयोगी हो सकता है।’
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
6 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
7 hrs agoLIVE: मुंबई-महाराष्ट्र में होंगे प्रदर्शन, तानाशाही नहीं सहेंगे- ठाकरे
15 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
23 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
23 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines