हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब पूनावाला की हुई कोर्ट में पेशी, तीन पॉइंट्स में जानें पूरी अपडेट्स

विज्ञापन
18 मई 2022 को आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर उसकी हत्या की थी।

Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला को शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने जांच की स्टेटस रिपोर्ट जानने के बाद सुनवाई के लिए 7 मार्च की तारीख दी है। इससे पहले 21 फरवरी को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने मामले को सेशन कोर्ट को भेज दिया था।

आफताब तिहाड़ जेल में बंद है। उसने 13 फरवरी को कोर्ट में एक याचिका लगाई थी। कोर्ट को बताया था कि वह आगे की पढ़ाई पूरी करना चाहता है। उसे पेंसिल, ब्लैंक नोटबुक दी जाए, ताकि नोट्स बना सके। साथ ही उसने अपना एजुकेशनल सर्टिफिकेट और किताबें मुहैय्या कराई जाए।

जांच में अब तक यह आया सामने

  • 24 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ 6629 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी।
  • इसमें 150 से ज्यादा लोगों के बयान शामिल हैं। आफताब की नार्को टेस्ट रिपोर्ट भी लगाई गई है। साथ ही छतरपुर से मिली हड्डियों की डीएनए रिपोर्ट भी है।
  • कोर्ट ने 7 फरवरी को आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दायर चार्जशीट का संज्ञान लिया था। इसके बाद दस्तावेजों के जांच के निर्देश दिए थे।

आफताब ने श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े

बता दें कि आफताब ने 18 मई 2022 को झगड़े के बाद लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वॉकर की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए थे। इन टुकड़ों को फ्रिज में रखा था। इसके बाद वह उन टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा। श्रद्धा के मोबाइल लोकेशन और बैंक डिटेल अकाउंट से आफताब तक पहुंची थी। पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: Nikki Murder Case: आरोपी साहिल ने निक्की की हत्या को सड़क दुर्घटना में बदलने की रची थी साजिश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें