Nikki Murder Case: आरोपी साहिल ने निक्की की हत्या को सड़क दुर्घटना में बदलने की रची थी साजिश

Nikki Yadav Muder Case, sahil gehlot, delhi police, crime branch, delhi police

Nikki Yadav Muder Case

विज्ञापन

Nikki Murder Case: निक्की यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहिल गहलोत ने पूछताछ के दौरान दावा किया है कि उसने हत्या को सड़क दुर्घटना में बदलने की साजिश रची थी। साहिल ने बताया कि उसने पहले निक्की को कार से धक्का देकर मारना चाहता था, हालांकि जब वो ऐसा नहीं कर पाया तो उसने निगमबोध घाट पर निक्की की हत्या (Nikki Murder Case) कर दी।

बता दें कि साहिल गहलोत को कोर्ट ने पांच दिनों के रिमांड पर भेज दिया था जिसकी अवधि आज समाप्त हो रही है। उधर, दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने शुक्रवार को पांच आरोपियों की दो दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। बता दें कि हत्याकांड (Nikki Murder Case) की जांच में जुटी पुलिस ने साहिल के पिता वीरेंद्र सहित पांच लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। इनमें साहिल के पिता वीरेंद्र, आशीष, नवीन, अमर और लोकेश शामिल था।

विज्ञापन

साहिल के पिता के खिलाफ पहले से हत्या का मामला दर्ज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान साहिल के पिता वीरेंद्र ने हत्याकांड को लेकर कोई पछतावा नहीं दिखाया। इस बीच जांच के दौरान एक खुलासा और हुआ है। पुलिस के मुातबिक साहिल के पिता वीरेंद्र के खिलाफ पहले से ही क्राइम ब्रांच में हत्या का एक मामला दर्ज है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निक्की की हत्या के बाद साहिल ने इसकी जानकारी अपने पिता, दोस्तों और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को दी थी। इसके बाद सभी निक्की की लाश को लेकर साहिल के ढाबे पर पहुंचे और शव को फ्रिज में रख दिया था। इसके बाद साहिल समेत सभी सह आरोपी शादी की तैयारियों में जुट गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ