Delhi acid attack case: दिल्ली में एसिड अटैक मामले में चौंकाने वाले तत्य सामने आ रहें हैं. पुलिस के अनुसार पीड़िता ने जो बयान पुलिस को दिए हैं. पुलिस जांच में विरोधाभास सामने आ रहें है. थाना भारत नगर पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी कि पीडिता ने जिन युवकों पर आरोप लगाया है. घटना के समय पुलिस को उनकी मौजुदगी कहीं ओर मिली है. पुलिस ने सीडीआर जांच, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों से भी इसकी पुष्टि होने की बात कही है. वहीं पीड़ित लड़की के पिता को दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है. पिता पर साजिश रचने का आरोप है. फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है.
यह था मामला
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर को सुबह दीप चंद बंधु अस्पताल से एक महिला मरीज के एसिड अटैक से घायल होने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची. घायल लड़की, जो ओपन स्कूल (गैर-कॉलेज) द्वितीय वर्ष की छात्रा है ने पुलिस को बताया कि वह लक्ष्मी बाई कॉलेज, अशोक विहार में एक एक्स्ट्रा क्लास के लिए आई थी. उसने आरोप लगाया कि कॉलेज की ओर जाते समय, उसका एक परिचित जितेंद्र ने अपने दोस्तों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे. आरोप है कि ईशान ने अरमान को एक बोतल दी, जिसने कथित तौर पर उस पर एसिड जैसा तरल पदार्थ फेंक दिया. पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ जल गए. जिसके बाद क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और उसके बयान और चोटों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.
जितेंद्र की पत्नी ने लगाया था युवती के पिता पर आरोप
जांच के दौरान पुलिस के सामने चौंकाने वाले कई तथ्य सामने आए हैं. पुलिस के अनुसार, कथित व्यक्ति जितेंद्र एक पेंटर का काम करता है. घटना के समय वह करोल बाग में पाया गया. इसके अलावा हमले में इस्तेमाल की गई बाइक भी इस दौरान करोल बाग में थी. पुलिस ने बताया कि घटना से दो दिन पहले जितेंद्र की पत्नी ने पीड़िता के पिता अकील खान पर उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने की शिकायत की थी. उसने आरोप लगाया था कि अकील खान की फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया गया. जिसके बाद आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया. उसकी शिकायत पर थाना भलस्वा डेयरी में मामला दर्ज किया गया है. वहीं पीड़ित लड़की के पिता को दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है. पिता पर साजिश रचने का आरोप है. फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है.
अरमान और ईशान अपनी मां के साथ आगरा में
पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपी अरमान और ईशान फिलहाल मंगोलपुरी निवासी अपनी मां शबनम के साथ आगरा में हैं और जल्द ही जांच में शामिल होंगे. शबनम ने पुलिस को बताया है कि वह खुद 2018 में अकील खान के रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर किए गए एसिड हमले की शिकार हुई थी और मंगोलपुरी स्थित एक संपत्ति को लेकर उसके और अकील खान के बीच विवाद चल रहा है और मामले की सुनवाई चल रही है.
पीडिता के भाई ने उसे कॉलेज गेट पर क्यों नहीं छोड़ा
सीसीटीवी फुटेज में शिकायतकर्ता को मुकंदपुर स्थित अपने घर से स्कूटी पर निकलते हुए दिखाई दी है. जिसे उसका भाई चला रहा था. भाई ने उसे कॉलेज से थोड़ी दूरी पर अशोक विहार इलाके में छोड़ दिया. बाद में उसे एक ई-रिक्शा में आगे जाते हुए देखा गया. मुकुंदपुर से अशोक विहार तक गाड़ी चलाकर ले जाने के बाद उसके भाई ने उसे कॉलेज गेट पर क्यों नहीं छोड़ा. इसकी भी जांच की जा रही है. भाई भी अनुपस्थित है और जांच में शामिल नहीं हो रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में DU छात्रा पर एसिड अटैक, कॉलेज जाते समय 3 लड़कों ने किया हमला
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
58 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines