दिल्ली में DU छात्रा पर एसिड अटैक, कॉलेज जाते समय 3 लड़कों ने किया हमला

दिल्ली में रविवार को एक छात्रा पर एसिड अटैक हुआ। छात्रा एक्सट्रा क्लास के लिए कॉलेज जा रही थी। कॉलेज से कुछ ही दूर 3 लड़कों ने छात्रा पर अटैक कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

दिल्ली में डीयू छात्रा पर एसिड अटैक

दिल्ली में डीयू छात्रा पर एसिड अटैक

विज्ञापन

दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना हुई है। भारत नगर थाना इलाके में एक 20 साल की छात्रा पर उसके परिचित ने तेजाब (एसिड) से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार यानी 26 अक्टूबर की है। दीपचंद बंधु अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि मुकुंदपुर की रहने वाली एक युवती को एसिड जलन की चोटों के साथ भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता छात्रा सेकंड ईयर (गैर-कॉलेज) की छात्रा है। रविवार को एक्सट्रा क्लास के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज अशोक बिहार जा रही थी। तभी रास्ते में उसका पचिरित मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र अपने दो दोस्तों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा।

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार ईशान ने एक बोतल अरमान को दी और अरमान ने उस पर एसिड फेंक दिया। युवती ने अपने चेहरे को बचाने की कोशिश की। इस दौरान छात्रा के दोनों हाथ बुरी तरह जल गए। हमला करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पीड़िता ने बताया कि जितेंद्र उसका पीछा करता था और करीब एक महीने पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर, बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ