---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

मेट्रो से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक, शीला दीक्षित ने कैसे बदली थी राजधानी की तस्वीर, आज पुण्यतिथि पर जानिए

Sheila Dixit: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिला दीक्षित भारतीय राजनीति का ऐसा चेहरा है, जो सालों तक याद रखा जाएगा। उनके द्वारा किया गया दिल्ली का विकास हो या फिर तेज-तर्रार राजनैतिक नजरिया, आज भी दिल्लीवासियों के मन में बसा है।

---विज्ञापन---

Sheila Dixit: कपूरथला में जन्मीं दिल्ली की 5वीं और पहली महिला मुख्यमंत्री शिला दीक्षित की आज छठी पुण्यतिथि है। शिला दीक्षित भारत की राजनीति का ऐसा नाम है, जो सिर्फ अपने राजनैतिक निर्णयों के लिए नहीं बल्कि दिल्ली के विकास के लिए भी जानी जाती है। उन्होंने राजधानी को ग्लोबल स्तर पर ले जाने के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं। दिल्ली को हरा भरा बनाना, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कूलों का मॉडर्नाइजेशन करवाना या लाडली योजना की शुरुआत करना हो, ये सभी शिला दीक्षित की देन मानी जाती है। आइए जानते हैं उनके द्वारा किए गए दिल्ली के विकास के कार्यों के बारे में।

पंजाब की बेटी, दिल्ली की मां और यूपी की बहू

शिला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को कपूरथला राज्य, जो उस समय ब्रिटिश भारत का हिस्सा था, में हुआ था। अब यह पंजाब का हिस्सा है। उन्होंने शुरुआती शिक्षा दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से की थी और ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से की थी। शिला दीक्षित की शादी विनोद दीक्षित से हुई थी, जो वरिष्ठ IAS अधिकारी और महात्मा गांधी के निजी सचिव महादेव देसाई के पोते थे। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। उनका बेटा संदीप दीक्षित दिल्ली के पूर्व सांसद थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- दिल्ली: 21 जुलाई को इन डाकघरों में जाने से बचें, रहेगा डाउनटाइम

इंदिरा गांधी के साथ की करियर की शुरुआत

शीला दीक्षित ने राजनीति की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में की थी। वे 1984 में उत्तर प्रदेश के कन्नौज से लोकसभा सांसद चुनी गईं थीं। इसके बाद राजीव गांधी की सरकार में राज्य मंत्री के पार्लियामेंट्री अफेयर्स और राज्य मंत्री (प्रधानमंत्री कार्यालय) जैसे पद पर कार्य किया था।

---विज्ञापन---

दिल्ली की छवि बदली

शिला दीक्षित साल 1998 में दिल्ली कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनीं, जिसके बाद 3 बार उन्हें दिल्ली की जनता ने सीएम पद से नवाजा था। उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल में कई काम किए हैं जिसने दिल्ली को वर्ल्डवाइड पॉपुलर किया।

क्या-क्या किया?

  • दिल्ली में मेट्रो के सपने को साकार करने वाली शीला दीक्षित थी। उनकी सरकार में मेट्रो का विकास और तेजी से हुआ था।
  • दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शीला ने बसों और ऑटो को सीएनजी पर स्विच करने की योजना लागू की थी।
  • दिल्ली में दर्जनों फ्लाइओवर्स, हाइवे और सड़कों का निर्माण शिला की सरकार में हुआ था।
  • राज्य में बिजली सुविधा की सही व्यवस्था भी शिला दीक्षित की सरकार में हुई थी। पहले दिल्ली में बिजली कटौती एक बड़ी समस्या थी।
  • शिक्षा क्षेत्र में भी सुधार शिला दीक्षित की सरकार में ही हुआ था। कई सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनाने में विकास किया। सरकारी स्कूलों में लड़कियों की पढ़ाई हो सके, इसके लिए लाडली योजना भी शुरू की थी। इसके साथ-साथ कई सरकारी अस्पतालों का भी सुधार कार्य किया गया था।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए राजधानी दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया गया था। इसके लिए भारी निवेश हुआ था।

ये भी पढ़ें- PM मोदी से मिले सीएम योगी, जेपी नड्डा से भी मुलाकात, अमित शाह संग बैठक

---विज्ञापन---
First published on: Jul 20, 2025 08:35 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola