News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक मुलाकात हुई। करीब एक घंटे तक प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ के बीच बैठक हुई है। इसके बाद योगी आदित्यनाथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने आवास पर पहुंचे। इसके बाद खबर है कि वह गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करने वाले हैं और एक बैठक भी करेंगे।
बताया जा रहा है कि यह मुलाकात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष का नाम सामने आ सकता है।
#WATCH | दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।
(सोर्स: जे.पी. नड्डा कार्यालय) pic.twitter.com/AOLRshX4oi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2025
बता दें कि हाल में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। दोनों की इस मुलाकात के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश दोनों जगहों पर राजनीतिक बदलावों की चर्चा शुरू हो गई है।
उत्तर प्रदेश के नेताओं द्वारा दिल्ली का लगातार दौरा क्यों किया गया? सीएम योगी की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के पीछे क्या एजेंडा था, इसकी जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि उपमुख्यमंत्रियों के बाद सीएम योगी के इस दिल्ली दौरे की चर्चा खूब हो रही है।
यह भी पढ़ें : ड्यूटी पर जा रहे जवान को कांवड़ियों ने पीटा, वीडियो वायरल, दर्ज किया गया मुकदमा
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हृदयतल से आभार प्रधानमंत्री जी! pic.twitter.com/5DmF7elkdc
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 19, 2025
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश में चल रहे प्रोज्क्ट्स की जानकारी दी है और साथ ही जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए भी समय मांगा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।