Delhi: युवक के पेट से निकला Shaving Razor, डॉक्टरों ने इस तरह बचाई जान

Shaving Razor Removed From Delhi Man Stomach: डॉक्टरों के अनुसार ये बेहद पेचीदा केस था, अगर थोड़ी और देर होती तो आंतों पर ज्यादा नुकसान हो सकता था।

युवक के पेट का एक्सरे

युवक के पेट का एक्सरे

Shaving Razor Removed From Delhi Man Stomach: दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां के सर गंगा राम अस्पताल में 20 वर्षीय युवक पहुंचा। युवक ने पेट में शेविंग रेजर होने की बात बताई। पहले तो डॉक्टरों को इस पर भरोसा नहीं हुआ। लेकिन उसके पेट का एक्स रे करने के बाद सब चौंक गए।

विज्ञापन

युवक के पेट में ब्लेड और रेजर का हैंडल दो हिस्से में साफ दिखाई पड़े। हैंडल तो आंतों में फंसा था जबकि ब्लेड होल्डर उसके पेट में घुसा हुआ था। तुरंत इस मामले की सूचना सीरियर डॉक्टरों को दी गई और युवक के ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की टीम बनाई गई। डॉक्टरों ने कड़ी मशक्क्त के बाद युवक के पेट से ब्लेड होल्डर और उसका हैंडल बाहर निकाला। सर्जरी के बाद अब युवक पूरी तरह स्वस्थ है।

विज्ञापन

पिता से झगड़े के बाद करना चाहता था सुसाइड 

इस पूरे मामले में जांच के बाद पता चला कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अपनी मां और पिता के साथ रहता है, उसके पिता भी बीमार रहते हैं और वह भी मानसिक रूप से बीमार हैं। बताया जा रहा है कि युवक का अपने पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसने सुसाइड करने के मकसद से शेविंग रेजर निगल लिया।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने इस तरह दिया सर्जरी को अंजाम 

डॉक्टरों के अनुसार ये बेहद पेचीदा केस था, अगर थोड़ी और देरी होती तो आंतों पर ज्यादा नुकसान हो सकता था। युवक की मनोवैज्ञानिकों से काउंसिलिंग करवाई जा रही है। अब वह पूरी तरह ठीक है और उसे हल्की डाइट पर रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की लैपरोटॉमी की गई थी, जिससे ब्लेड कहां है? इसका पता चला और फिर उसे निकाला जा सका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ