दिल्ली में 1 करोड़ की नशीली दवाएं और 6 लाख की प्रतिबंधित सिगरेट बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Police Raid: दिल्ली पुलिस ने आज छापेमारी करके एक करोड़ की नशीली दवाइयां और 6 लाख रुपये की प्रतिबंधित सिगरेट बरामद कीं। मुखबिर की सूचना पर की गई रेड में पुलिस ने 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Drug Peddler in Police Custody

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर।

Delhi Police Drugs Cigarette Recovery: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक बड़े नशीली दवाओं के रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी करके 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस नशे के खिलाफ एक ड्राइव चला रही है, जिसमे दिल्ली पुलिस के एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने इस रैकेट को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान समलुद्दीन उर्फ सादिक, मोहम्मद गुलजार और सलमान के रूप में हुई है।

विज्ञापन

आरोपियों से 180000 अल्प्राजोलम टैबलेट और 9000 बोतलें ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड और कोडीन फॉस्फेट सिरप बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। पुलिस के अनुसार, यह रैकेट दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में फैला हुआ था। आरोपियों ने नकली दवाएं बनाने और सप्लाई करने के लिए एक फैक्ट्री बनाई थी, जिसे पुलिस ने सील कर दिया है।

विज्ञापन

2 कारोबारियों से मिलीं प्रतिबंधित सिगरेट

दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 2 व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया है, जो अवैध तरीके से इंटरनेशनल ब्रांड की सिगरेट बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 58500 प्रतिबंधित सिगरेट बरामद की हैं, जिनकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। आरोपी खारी बावली में स्थानीय व्यापारियों से सस्ती दरों पर इन प्रतिबंधित सिगरेट को खरीदते थे और फिर पान की दुकानों पर अच्छे मुनाफे के साथ बेचते थे।

विज्ञापन

बरामद सिगरेट के पैकेटों पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी अनिवार्य चेतावनी भी अंकित नहीं होती थी। पुलिस टीम ने कोतला मुबारकपुर में 2 जगहों पर मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की थी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके प्रतिबंधित सिगरेट जब्त की। आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि पुलिस को उस शख्स का सुराग मिल सके, जिससे वह प्रतिबंधित सिगरेट खरीदता था।

विज्ञापन

बरामद सिगरेट में ये 8 ब्रांड शामिल रहे

– एस्से स्पेशल गोल्ड
– गुडांग गाराम
– डनहिल स्विच
– जारम ब्लैक
– पेरिस स्पेशल फिल्टर सिगरेट
– एस्से लाइट्स
– एस्से चेंज
– बेन्सन एंड हेजेस

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ