हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सिलेंडर से भरे रिक्शे में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, Video आया सामने

Shalimar Bagh speeding car crushed many people: दिल्ली के शालीमार बाग में एक तेज रफ्तार कार ने सिलेंडर से भरे रिक्शे में भयंकर टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

Shalimar Bagh speeding car crushed many people: दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने सिलेंडर से भरे रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। इसके साथ ही रिक्शे वाले और कई लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। कथित तौर इस हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार सिलेंडर से भरे रिक्शे में टक्कर मारती है, जिसके बाद सभी सिलेंडर लुढ़ककर जमीन पर इधर-उधर गिर जाते हैं। इस हादसे में कई लोगों के कई गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुंरत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है नहीं इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस हादसे का वीडियो एक्स पर एक यूजर ने शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने शालीमार बाग में सिलेंडर से भरे रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। साथ ही कार ने कई लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि कार ने रिक्शे को टक्कर मारने से पहले दो बच्चों को भी टक्कर मारी थी।

विज्ञापन

दिल्ली के लाजपत नगर में भी हुआ था कार हादसा

इसके अलावा कार दुर्घटना का एक मामला दिल्ली के लाजपत नगर से भी आमने आया था। जानकारी के अनुसार, यहां पर रविवार रात एक कार ने एक शख्स को टक्कर मार दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था। घायल शख्स ने इस संबंध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि डीएनडी फ्लाईओवर पर नोएडा जाते समय लाजपत नगर में एक कार ने उसे टक्कर मार दी थी और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी शख्स की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy: सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने फिर भेजा समन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Delhi मेट्रो में साड़ी फंसने से महिला की मौत से लें सबक, पैसेंजर्स चढ़ते-उतरते समय न करें 7 गलतियां

ये भी पढ़ें: Delhi: अगर आप स्किन क्रीम का कर रहें उपयोग तो हो जाएं सावधान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola