Shahdara double murder: शाहदरा डबल मर्डर केस में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है इस केस से जुड़े कई राज से पर्दा उठ रहा है। अब पुलिस को पता चला है कि आरोपी को पीड़ित से 70000 रुपये लेने थे। पीड़ित ने आरोपी से कुछ काम करवाया था, जिसकी एवज में पीड़ित ने उसे ये रकम देने का वादा किया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी काफी समय से पीड़ित से ये पैसे मांग रहा था। लेकिन दिवाली पर भी उसने पैसे नहीं दिए। यही वजह थी कि आरोपी इतने गुस्से में आ गया कि उसने पीड़ित की हत्या करने की साजिश रची। इस सब के लिए उसके मन में 17 दिन कश्मकश चलती रही। आखिरकार उसने इस हत्याकांड के लिए एक सुपरी किलर को अपना साथ लिया और वारदात को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में छठ पूजा पर रहेगी छुट्टी, CM आतिशी ने ट्वीट कर दी जानकारी
पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल
इस मामले में डीसीपी शाहदरा प्रशान्त गौतम ने बताया कि मृतक आकाश ने आरोपी नाबालिग से कुछ समय पहले कुछ काम करवाया था। जिसकी एवज में आकश ने उसे 70 हजार रुपये देने का वादा किया था। आरोपी ने पूछताछ में ये कहा है कि कई बार कहने के बाद भी आकाश वह पैसे नहीं दे रहा था। पुलिस आकाश के कॉल डिटेल खंगाल रही है।
ये है पूरा मामला
बता दें इस हत्याकांड में आकश और ऋषभ की मौत हुई है और 10 साल का कृष घायल है । पुलिस के अनुसार हत्यारे केवल आकाश को मारने आए थे, लेकिन जब वह आकश पर गोली चलाकर वह वहां से फरार होने लगे तो ऋषभ बीच में आ गया, जिसकी वजह से हत्यारों ने उसे भी गोली मार दी। पुलिस मामले में अभी शूटर की तलाश कर रही है। मामले में मुख्य आरोपी नाबालिग पुलिस की हिरासत में है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बीजेपी को लगा झटका! इस दिग्गज नेता ने पार्टी को कहा अलविदा, AAP में हुए शामिल
संबंधित खबरें
दिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
41 mins agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
46 mins agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
4 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
19 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
20 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines