दिल्ली में छठ पूजा पर रहेगी छुट्टी, CM आतिशी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Chhath Puja 2024: दिल्ली में 1000 से ज्यादा छठ घाट तैयार करवाए जा रहे हैं, इससे पहले सीएम ने उपराज्यपाल को छुट्टी की फाइल आगे बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था।

Delhi CM Atishi

Delhi CM Atishi (File Photo)

विज्ञापन

Chhath Puja 2024: दिल्ली में छठ पूजा 2024 के अवसर पर 7 नवंबर 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर छुट्टी का आदेश शेयर करते हुए लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी है कि दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि 7 नवंबर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी। उन्होंने आगे कहा कि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें।

बता दें इससे पहले सीएम ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की फाइल आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है। सीएम ने अपने पत्र में लिखा था कि इस वर्ष 7 नवंबर को पड़ने वाला यह दिन पहले से ही रिस्ट्रिक्टेट अवकाश के रूप में घोषित है। मेरा आग्रह है कि सरकार 7 नवंबर 2024 (गुरुवार) को पूर्णकालिक अवकाश के रूप में घोषित करें और इससे संबंधित फाइल शीघ्रातिशीघ्र प्रेषित की जाए।

विज्ञापन

सीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक

इससे पहले राजधानी में छठ को लेकर सीएम ने दिल्ली जल बोर्ड और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतिम समय में अफरातफरी से बचने के लिए अभी से छठ को लेकर सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

दिल्ली में 1000 से ज्यादा छठ घाट तैयार

राजधानी दिल्ली में सरकार ने 1000 से ज्यादा जगहों पर छठ घाट तैयार करवाए हैं। जानकारी के अनुसार इन सभी छठ घाटों पर साफ पानी, टेंट, बिजली, शौचालय, सुरक्षा, मेडिकल सुविधाएं, पावर बैकअप, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ