भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया है. मल्होत्रा 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे थे. दिल्ली बीजेपी के दिग्गज नेता माने जाते थे. साल 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें सीएम उम्मीदवार बनाया गया था. 1999 के आम चुनाव में उन्होंने मनमोहन सिंह को चुनाव हराया था. डॉ. मनमोहन सिंह को इस चुनाव में करीब 30 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. वीके मल्होत्रा को 2,61,230 वोट, और मनमोहन को 2,31,231 वोट मिले थे.
लाहौर में हुआ था वीके मल्होत्रा का जन्म
विजय कुमार मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के लाहौर शहर में हुआ था, जो आज पाकिस्तान का हिस्सा है. वे कविराज खजान चंद के सात बच्चों में चौथे थे. 1947 के विभाजन के दौरान परिवार के साथ दिल्ली आकर बस गए, जहां उन्होंने अपनी शिक्षा और राजनीतिक यात्रा की नींव रखी.
पूर्व PM डॉक्टर मनमोहन सिंह को हराया
विजय कुमार मल्होत्रा ने दिल्ली में बीजेपी और जनसंघ को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई है. उनका राजनीति में सफर लंबा रहा है. केदार नाथ साहनी और मदन लाल खुराना जैसे नेताओं के साथ उन्होंने दशकों पहले दिल्ली में बीजेपी की नींव रखी थी. मगर उनके जीवन का सबसे यादगार आम चुनाव तब था जब उन्होंने पूर्व डॉक्टर मनमोहन सिंह को हराया था. साल 1999 में हुए आम चुनावों में दोनों के बीच वोट का अंतर जमीन-आसमान के अंतर जैसा था.
यह भी पढ़ें- कौन थे बीजेपी नेता वीके मल्होत्रा? दिल्ली में 5 बार सांसद; पूर्व पीएम को भी चुनाव में दे चुके हैं शिकस्त
चुनावी रैली में स्पीच देते हुए की थी गलती
1980 के दशक की बात हैं, विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली में एक चुनावी रैली में आए थे. रैली में भाषण देते हुए उन्होंने नारा लगाना था कि कमल खिलेगा, लेकिन वे बोले गए कि कमल खिलेगा, दिल्ली हिलेगी. यह सुनते ही रैली में मौजूद लोग तालियां बजाकर ठहाके लगाते हुए हंसने लंगे. विजय मल्होत्रा ने तुंरत अपनी गलती को मजाकिया अंदाज में सुधारते हुए कहा कि दिल्ली हिलानी ही तो है, लेकिन प्रगति और विकास के लिए.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 hr agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
2 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
8 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
21 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
21 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines