कौन थे बीजेपी नेता वीके मल्होत्रा? दिल्ली में 5 बार सांसद; पूर्व पीएम को भी चुनाव में दे चुके हैं शिकस्त

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे दिल्ली भाजपा के बड़े नेता माने जाते थे. उन्होंने दिल्ली में जनसंघ के विस्तार के लिए बहुत काम किया था. साल 1999 के आम चुनावों में वे पूर्व पीएम को भी हरा चुके हैं.

Vijay Kumar Malhotra
विज्ञापन

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार यानी वीके मल्होत्रा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने मंगलवार की सुबह दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. वीके दिल्ली के कद्दावर नेता रह चुके हैं. उन्होंने पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह को भी हार का स्वाद चखाया हुआ है. बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और इलाज करवा रहे थे. AIIMS ने अपना एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने विजय के निधन की जानकारी साझा की थी. जानिए कौन थे लाहौर में जन्मे विजय कुमार मल्होत्रा जिन्होंने दिल्ली में BJP की जड़ों को मजबूत किया था.

लाहौर में जन्में बीजेपी नेता

विजय कुमार मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 में हुआ था. वीके ब्रिटिश इंडिया में लाहौर में पैदा हुए थे, जो आज का पाकिस्तान है. वे दिल्ली की राजनीति के एक मजबूत नेता माने जाते हैं जिन्होंने जनसंघ को बढ़ाने में विशेष भूमिक निभाई है. वे 1972-75 में जनसंघ के अध्यक्ष और 1977-80 और 1980-84 के बीज 2 बार दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं.

विज्ञापन

वीके मल्होत्रा ​​एक शिक्षाविद् भी रहे चुके हैं. उन्होंने हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की हुई है. राजनीति और सामाजिक कार्यों के अलावा, मल्होत्रा ​​दिल्ली में शतरंज और तीरंदाजी क्लबों के भी प्रशासनिक भूमिका पर रह चुके हैं.

पूर्व PM डॉक्टर मनमोहन सिंह को हराया

विजय कुमार मल्होत्रा ने दिल्ली में बीजेपी और जनसंघ को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई है. उनका राजनीति में सफर लंबा रहा है. केदार नाथ साहनी और मदन लाल खुराना जैसे नेताओं के साथ उन्होंने दशकों पहले दिल्ली में बीजेपी की नींव रखी थी. मगर उनके जीवन का सबसे यादगार आम चुनाव तब था जब उन्होंने पूर्व डॉक्टर मनमोहन सिंह को हराया था. साल 1999 में हुए आम चुनावों में दोनों के बीच वोट का अंतर जमीन-आसमान के अंतर जैसा था.

2004 में इकलौते उम्मीदवार, 2008 में मुख्यमंत्री दावेदार

दिल्ली की राजनीति में जैसे शिला दिक्षीत का नाम अमिठ है बिल्कुल वैसे ही बीजेपी के वीके मल्होत्रा भी थे. 2004 में हुए आम चुनावों में वे दिल्ली में बीजेपी से सीट हासिल करने वाले इकलौते उम्मीदवार रहे थे. उनकी बेदाग और साफ-सुथरी छवि थी. वीके 2008 से 2013 तक दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर रहे थे.

विज्ञापन

भाजपा ने 2008 में उन्हें अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित किया था. इसके अलावा, वीके का 45 साल का लंबा राजनीतिक सफर रहा जिसमें वे 5 बार दिल्ली में सांसद और 2 बार विधायक रह चुके थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ