Security lapses In Delhi, G-20 Security News: राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ-साथ जी-20 के आयोजन की तैयारी भी चल रही है। इस बार का आयोजन खास रहने वाला है, क्योंकि अमेरिकी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल भी 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुनने के लिए लाल किले पर मौजूद रहेगा।
सुरक्षा में चूक का खुलासा
इस बीच 15 अगस्त और जी-20 के आयोजन की तैयारी से पहले सुरक्षा में बड़ी चूक का खुलासा हुआ है। दिल्ली में 100 ऐसी जगहों की पहचान की गई है, जहां पर सुरक्षा की कई खामियां मिली हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सुरक्षा ऑडिट में स्वतंत्रता दिवस और जी 20 से पहले इन खामियों का पता चला है। राजधानी में हाई अलर्ट और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 100 जगहों पर खामियां मिलना बेहद चिंताजनक है।
दुश्मन लगा सकते हैं सेंध
स्पेशल सेल के सुरक्षा ऑडिट में दिल्ली के सभी जिलों के होटल, गेस्ट हाउस, पार्किंग, मेट्रो स्टेशन, साइबर कैफे आदि जगहों पर 35 टीमों द्वारा छानबीन की गई। तीन दिन तक चले इस सुरक्षा ऑडिट में 100 से ज्यादा जगहों पर उन्हें खामियां मिली हैं। इसके बाद स्पेशल सेल ने सभी जिला डीसीपी को लेटर भेजकर फौरन इन खामियों को दूर करने के लिए कहा है। स्पेशल सेल का मानना है कि अगर इन खामियों को दूर नहीं किया गया तो दुश्मन सुरक्षा में चूक का फायदा उठा सकते हैं।
जी-20 में कई देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
गौरतलब है कि हर साल स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुरक्षा जांच को लेकर स्पेशल सेल द्वारा दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में ऑडिट किया जाता है, लेकिन इस बार चुनौती अलग तरह की है, क्योंकि आगामी सितंबर महीने के पहले पखवाड़े में जी-20 की बैठक होनी है। इसमें कई देशों के प्रतिनिधि आएंगे। ऐसे में जरा सी भी चूक दुनिया में देश का नाम खराब कर सकती है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जो सुरक्षा की जा रही है उसे एक तरह से सुरक्षा इंतजामों का ट्रायल भी माना जा रहा है।
खुफिया एजेंसियों की नजर दिल्ली पर
दिल्ली पुलिस स्पेशल के साथ खुफिया एजेंसियों की टीमें भी लगातार दिल्ली पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। सेल की टीमें होटल, गेस्ट हाउस, पार्किंग, साइबर कैफे, मॉल, बाजार, सिनेमा हॉल आदि जगहों की जांच कर रही हैं। इसके बाद वहां मौजूद खामियों से जिलों के डीसीपी और अन्य बड़े अधिकारियों को अवगत कराया गया है, ताकि इन कमियों का फायदा उठाकर कोई गड़बड़ी न फैला सके।
बनाई गई हैं 35 टीमें
बता दें कि पिछले तीन दिनों का सुरक्षा ऑडिट स्पेशल सेल की 35 टीमों द्वारा किया गया है। इसमें सभी जिलों के अलावा रेलवे स्टेशनों और मेट्रो स्टेशनों पर भी बड़ी खामियां मिली हैं। सबसे ज्यादा खामियां पूर्वी, नई दिल्ली, उत्तरी, उत्तर-पश्चिम, बाहरी-उत्तरी और दक्षिण जिला में मिली हैं। इन कमियों को लेकर स्पेशल सेल द्वारा विभिन्न जिलों के डीसीपी के अलावा रेलवे, एयरपोर्ट, मेट्रो और पीसीआर डीसीपी को पत्र भेजा गया है।
खामियां जिन्होंने पुलिस को चौंकाया
जांच में सामने आया है कि नई दिल्ली जिले के नामी होटलों में महिलाओं की तलाशी नहीं ली जा रही है, इनमें पांच सितारा होटल भी शामिल हैं। होटल में केवल पुरुषों की सुरक्षा जांच हो रही है। महिलाएं बिना तलाशी के सीधे होटल के भीतर प्रवेश कर रही हैं।
कैसा दिखता है आपका ‘चांद’, ISRO ने शेयर की तस्वीरें; आप भी देखें
कैमेरे सिर्फ नाम के
सुरक्षा जांच में यह भी पता चला है कि होटल, गेस्ट हाउस, मेट्रो स्टेशन और मॉल में कई सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा, कई मॉल एवं होटलों में सीसीटीवी की रिकार्डिंग सुरक्षित रखने की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा, कई जगह पार्किंग में शीशा लगाकर गाड़ी के नीचे जांच नहीं हो रही है। कई होटलों के पास दिल्ली पुलिस का लाइसेंस नहीं था।
Time Traveller: वर्ष 3977 से लौटे शख्स के चौंकाने वाले खुलासे, बताया- कैसी होगी हमारी धरती
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
47 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines