हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह और साहिब सिंह पर FIR, सरकारी काम में बाधा डालने का है आरोप

दिल्ली के तिलक नगर में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के साथ हाथापाई और ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, विधायक जरनैल सिंह, साहिब सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. सादे कपड़ों में वीडियो बना रहे पुलिसकर्मी को भीड़ ने घेरकर पीटा था.

विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल से मारपीट मामले में AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज. Credit ANI

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज, विधायक जरनैल सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इस मामले में साहिब सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन तिलक नगर का दौरा किया था. इस दौरान दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल सादे कपड़ों में तैनात था और स्थिति पर नजर रखते हुए मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल, केजरीवाल बोले-गिरफ्तार करें

मेडिकल जांच के बाद दर्ज किया गया मुकदमा

सादे कपड़ों में तैनात हेड कांस्टेबल अरविंद केजरीवाल के दौरे की वीडियो बना रहा तो आप समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उसको घेर लिया और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी. मारपीट में घायल हेड कांस्टेबल का मेडिकल कराया गया, जिसमें चोटों की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और ऑन-ड्यूटी सरकारी कर्मचारी पर हमला करने से जुड़ी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘AAP नेता ने मांगा था कमीशन’, थप्पड़ की घटना पर क्या बोले दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा?

हेड कांस्टेबल विवाद की जड़ प्रवेश वर्मा विवाद

बता दें कि हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट विवाद की जड़ दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का थप्पड़ विवाद है. बीते दिन मंत्री प्रवेश वर्मा तिलक नगर इलाके में नई बनी सड़क का मुआयना करने गए थे. इस दौरान उन्होंने एक युवक को थप्पड़ मार दिया, जो वीडियो बना रहा था. आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करके निशाना साधा. AAP ने कहा कि विधायक जरनैल सिंह मंत्री के सामने सड़क के घटिया निर्माण की असलियत पेश कर रहे थे और एक युवक इस दौरान मोबाइल कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था कि मंत्री आपा खो बैठे.

विज्ञापन

मंत्री प्रवेश वर्मा ने उसे थप्पड़ मार दिया. AAP का आरोप है कि घटिया सड़क की पोल खुलती देख प्रवेश वर्मा बौखला गए थे, इसलिए उन्होंने युवक पर हाथ उठा दिया. यह देखकर लोग भड़क गए और सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित किया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola