Parvesh Verma slap row: राजधानी दिल्ली में घटिया सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े सियासी घमासान में बदल गया है. दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा पर सड़क का मुआयना करने के दौरान एक युवक को सरेआम थप्पड़ जड़ने का गंभीर आरोप लगा है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर तीखा हमला बोला है. जानकारी के अनुसार, यह घटना तिलक नगर इलाके की है, जहां नई बनी सड़क के निरीक्षण के दौरान विवाद खड़ा हुआ.
आप नेताओं का कहना है कि जब विधायक जरनैल सिंह ने मंत्री के सामने सड़क के घटिया निर्माण की असलियत रखी और एक युवक मोबाइल कैमरे से इसका वीडियो बना रहा था, तभी मंत्री अपना आपा खो बैठे. आरोप है कि घटिया सड़क की पोल खुलती देख प्रवेश वर्मा ने बौखलाहट में उस युवक पर हाथ उठा दिया और इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवक और भीड़ को नियंत्रित किया, जबकि मंत्री अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए.
यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल और CM रेखा गुप्ता को चुनाव आयोग का नोटिस, SIR के तहत EC ने उठाया बड़ा कदम
प्रत्यक्षदर्शियों और दावों के अनुसार, बहसबाजी के बीच माहौल गरमा गया. आरोप है कि इसी दौरान एक युवक जब मोबाइल से वीडियो बना रहा था, तब मंत्री ने अपना आपा खो दिया और उसे थप्पड़ जड़ दिया. इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवक और भीड़ को नियंत्रित किया, जबकि मंत्री अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए.
सौरभ भारद्वाज ने शेयर किया वीडियो
आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर साझा करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि पुलिस सुरक्षा के पीछे छिपकर वीडियो बना रहे एक लड़के पर हाथ उठाना बेहद शर्मनाक और कायरतापूर्ण कदम है. भारद्वाज ने चुनौती देते हुए कहा कि पुलिस सुरक्षा हटाकर देखा जाए कि असल में कौन कितना मजबूत है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कैमरे पर घटिया निर्माण की सच्चाई सामने आने के डर से युवक को निशाना बनाया गया.
तिलक नगर जाकर सड़क का मुआयना करेंगे केजरीवाल
इस मामले के तूल पकड़ते ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी मोर्चा संभाल लिया है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार दिखाने पर युवक को सरेआम थप्पड़ मारा गया है. उन्होंने ऐलान किया कि वे कल खुद तिलक नगर जाएंगे और इस सड़क का मुआयना करेंगे.
सौरभ भारद्वाज ने भी स्पष्ट किया कि सरकार के PWD विभाग के तहत बनी इस घटिया सड़क और कथित भ्रष्टाचार की सच्चाई जनता के सामने लाने के लिए अरविंद केजरीवाल जमीनी स्तर पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे.
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
11 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
12 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
18 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
19 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
20 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
21 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
22 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
22 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines