DDA Housing Scheme: दिल्ली में किराए पर रह रहे लोगों के पास अपना घर लेने का सुनहरा मौका है। DDA ने सस्ते फ्लैट्स वाली स्कीम जारी की है। इसके तहत 22 अगस्त से आवेदन शुरू हो गए हैं। इस स्कीम में पहले आओ पहले पाओ के तहत फ्लैट दिए जा रहे हैं। इस हाउसिंग स्कीम के तहत तीन श्रेणियों में फ्लैटों की बुकिंग की जा रही है। इसमें लोगों की रुचि को बढ़ाने के लिए डीडीए सभी साइटों पर हाउसिंग मेला और लोन कैंप शुरू करने जा रहा है। इसमें आसान तरीके से लोन दिलाने की जानकारी दी जाएगी।
DDA जो स्कीम लेकर आया है उसके तहत 11 लाख से फ्लैटों की कीमत शुरू हो रही है। इस स्कीम के तहत 22 अगस्त से आवेदन किए जा रहे हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या आपके पास फ्लैट खरीदने के लिए पूरे पैसे हैं? अगर नहीं हैं तो लोन कैसे लेंगे, इस समस्या को दूर करने के लिए DDA ने कैंप लगाने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें… DDA Housing Scheme में कैसे लें 11 लाख में फ्लैट? आवेदन के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत?
कैसे करा सकते हैं लोन?
11 लाख से 1 करोड़ से ज्यादा कीमत के फ्लैट DDA लेकर आया है। जिनको खरीदने के लिए कई लोग लोन लेने की सोच रहे हैं। अगर आप समझ नहीं पा रहे हैं कि लोन कहां से और कैसे कराना है, इसके लिए DDA आपकी मदद करेगा। पैसे की दिक्कत के चलते लोगों को सस्ता घर खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से लोग कम रुचि ले रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए डीडीए इस हफ्ते के लास्ट में कैंप लगाने जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी बैंक से लोन लोन दिलाने में DDA कर्मचारी मदद करेंगे।
कहां लगेंगे कैंप
ये कैंप नरेला और द्वारका में लगाए जाएंगे। डीडीए का कहना है कि जहां पर इसकी ज्यादा जरूरत है वहां पर कैंप लगाने का काम किया जाएगा। हालांकि DDA ने कहा कि लोन देने में हमारी कोई भूमिका नहीं रहेगी। जो कैंप लगाए जाएंगे वो सिर्फ मार्गदर्शन करने के लिए होंगे। जिस जगह पर फ्लैट बनाए गए हैं वो सरकारी जमीन है। इसकी वजह से लोन लेने में आसानी होगी। शर्त ये है कि इसमें लगने वाले सभी डॉक्यूमेंट सही होने चाहिए। जानकारी के मुताबिक, फ्लैट्स की जानकारी लेने के लिए हर रोज लगभग DDA को कॉल सेंटर पर 900-1,000 कॉल मिल रही हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
11 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
14 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines