Delhi Tihar Prison: दिल्ली तिहाड़ जेल में ठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद के आरोपों के बीच जेल के डीजी संदीप गोयल का शुक्रवार को तबादला कर दिया गया। सुकेश चंद्रशेखर को लेकर विवादों में घिरे तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल को हटाकर पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है, जबकि विशेष पुलिस आयुक्त संजय बेनीवाल को तिहाड़ का नया डीजी बनाया गया है। ये आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जारी किए हैं।
अभी पढ़ें – Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी ने इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया
ये भी आरोप लगाया गया कि सुकेश ने हाल ही में संदीप गोयल को जेल में आलीशान जिंदगी जीने के लिए 12.50 करोड़ रुपये दिए थे। आरोप था कि गोयल की निगरानी में सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में आलीशान जिंदगी बिता रहा है। सुकेश चंद्रशेखर की कथित तौर पर मदद करने और उनसे रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस 81 से अधिक जेल अधिकारियों की जांच कर रही है। जब वह जेल में बंद था, तब उसके पास मोबाइल फोन, एक टीवी और एक फ्रिज था।
बिना रिकॉर्ड के महिला हस्तियों को दी गई मिलने की अनुमति
यह भी आरोप लगाया गया था कि महिला हस्तियों को भी बिना किसी अनुमति या प्रवेश के रिकॉर्ड के जेल के अंदर सुकेश से मिलने की अनुमति दी गई थी। इस सप्ताह की शुरुआत में सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक पत्र लिखा था जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री सत्येंद्र जैन को ‘प्रोटेक्शन मनी’ के रूप में 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।
पत्र में ठग सुकेश ने लिखा था कि वह 2015 से AAP नेता को जानता था और AAP को कुल 50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
39 mins agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
17 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
21 hrs agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 day agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
1 day agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines