Sahib Singh Verma Birth Anniversary : दिल्ली आज अपने दूसरे मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की जयंती मना रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए सुखद संयोग है कि साहिब सिंह की जयंती से पहले वह सत्ता में आ चुकी है, इसलिए उनकी जयंती को और यादगार बनाने के लिए पार्टी चूकना नहीं चाह रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उनकी जयंती पर सुबह 8.30 बजे उनके गृह क्षेत्र मुंडका जा रही हैं। वैसे तो साहिब सिंह वर्मा के बारे में कई कही-अनकही बातें आप सभी के जेहन में हैं, लेकिन आज हम उनके जीवन से जुड़े ऐसे पहलू के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही पता हो।
बात उन दिनों की है, जब साहिब सिंह वर्मा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते थे। उस समय वे अपना नाम केवल साहिब सिंह लिखा करते थे। साहिब सिंह जाट समुदाय से आते थे। पढ़ाई के दौरान साहिब सिंह को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में परेशानियों का सामना करना पड़ता था और कैंपस में समुदाय विशेष का दबदबा था।
यह भी पढ़ें : दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, Women’s Day पर जेपी नड्डा का बड़ा ऐलान
प्रोफेसर ने उपनाम लगाने की दी थी सलाह
उस दौरान यूनिवर्सिटी के किसी प्रोफेसर ने उनको सलाह दी कि वे अपने नाम के आगे एक और उपनाम लगाएं। प्रोफेसर का कहना था कि इससे उन्हें खुद को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उसके बाद साहिब सिंह ने अपने नाम के आगे एक और उपनाम वर्मा जोड़ दिया। इससे कैंपस में उनकी जाट वाली पहचान छिपती चली गई और आगे चलकर वे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक पहुंच गए।
सार्वजनिक जीवन में जाट वाली पहचान से मिली प्रसद्धि
कैंपस में तो उन्होंने जाट वाली पहचान छुपा ली, लेकिन जब वे सार्वजनिक जीवन में आए तो यही जाट वाली पहचान उनको दिल्ली के सत्ता शीर्ष तक लेकर गई। जब वे राजनीति में आए तो भाजपा एक बड़ी पार्टी के रूप में खुद को तैयार कर रही थी। आरएसएस के स्वयंसेवक होने का उन्हें फायदा मिला और मोरारजी देसाई की सरकार के समय वे दिल्ली के केशवपुरम वॉर्ड से पार्षद चुने गए। अस्सी के दशक में वे दोबारा जीते और उनका कद पार्टी में बढ़ता चला गया।
साहिब सिंह वर्मा का ऐसा रहा राजनीतिक सफर
1991 लोकसभा चुनाव में साहिब सिंह वर्मा को बाहरी दिल्ली सीट से टिकट मिला, लेकिन तत्कालीन कांग्रेसी दिग्गज सज्जन कुमार ने उन्हें हरा दिया। इस हार के बावजूद वे भाजपा में एक बड़े नेता के रूप में उभरे। 1993 दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग में कमल खिलाया और बीजेपी की सरकार बनी। उस समय दिल्ली में पहली बार मदन लाल खुराना की सरकार बनी और साहिब सिंह वर्मा नंबर 2 के कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे।
भाजपा में जाटों के सबसे बड़े नेता बने साहिब सिंह वर्मा
1996 में जैन हवाला केस में तत्कालीन मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का नाम सामने आने के बाद पार्टी ने उनका इस्तीफा ले लिया और स्वाभाविक रूप से दिल्ली भाजपा में नंबर 2 की हैसियत रखने वाले साहिब सिंह वर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया। उन्हें मुख्यमंत्री केवल इसलिए नहीं बनाया गया, क्योंकि वे नंबर 2 की हैसियत रखते थे, बल्कि उस समय वे भाजपा में जाटों के सबसे बड़े नेता भी हुआ करते थे।
यह भी पढ़ें : ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया, 2500 रुपये की जगह मिली 4 सदस्यीय कमेटी’, आतिशी का BJP सरकार पर हमला
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
46 mins agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
21 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
22 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines