---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдХреА рдорд╣рд┐рд▓рд╛рдУрдВ рдХреЛ рд╣рд░ рдорд╣реАрдиреЗ рдорд┐рд▓реЗрдВрдЧреЗ 2500 рд░реБрдкрдпреЗ, WomenтАЩs Day рдкрд░ рдЬреЗрдкреА рдирдбреНрдбрд╛ рдХрд╛ рдмрдбрд╝рд╛ рдРрд▓рд╛рди

JP Nadda On International Women's Day : рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдореЗрдВ рдорд╣рд┐рд▓рд╛рдУрдВ рдХреЛ рд╣рд░ рдорд╣реАрдиреЗ 2500 рд░реБрдкрдпреЗ рдорд┐рд▓реЗрдВрдЧреЗред рдЗрд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рдХреЗрдВрджреНрд░реАрдп рдордВрддреНрд░реА рдЬреЗрдкреА рдирдбреНрдбрд╛ рдиреЗ рдЕрдВрддрд░рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░реАрдп рдорд╣рд┐рд▓рд╛ рджрд┐рд╡рд╕ рдкрд░ рдмрдбрд╝рд╛ рдРрд▓рд╛рди рдХрд┐рдпрд╛ред рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдХрд╣рд╛ рдХрд┐ рдорд╣рд┐рд▓рд╛ рд╕рдореГрджреНрдзрд┐ рдпреЛрдЬрдирд╛ рдХреЛ рд▓рд╛рдЧреВ рдХрд░рдиреЗ рдХреЗ рд▓рд┐рдП 5100 рдХрд░реЛрдбрд╝ рд░реБрдкрдпреЗ рдЖрд╡рдВрдЯрд┐рдд рдХрд┐рдП рдЧрдПред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

JP Nadda On International Women’s Day : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ को मंजूरी दे दी गई है। आज मुझे खुशी है और मैं सीएम रेखा गुप्ता और अन्य लोगों को बधाई देता हूं कि उन्होंने महिला समृद्धि योजना के लिए दिल्ली में इसे लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि मैं महिला दिवस पर महिला सशक्ति को नमन करता हूं और दिल्ली की महिलाओं को नमन करते हुए धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान किया है। ये जीत महिलाओं के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हो पाया है। आज हमारी सरकार का फोकस महिला नेतृत्व विकास (Women Led Development) पर है और प्रधानमंत्री मोदी नारी सशक्तिकरण के ध्येय साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जब नारी शक्ति का विकास होता है तो दुनिया का विकास होता है, इसलिए नारीशक्ति को भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा मूलरूप में मानकर आगे चला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 2025 की पहली Lok Adalat आज, जानें कब तक चलेगी और किन मामलों का होगा निपटारा?

लोकसभा-राज्यसभा में भाजपा से सबसे ज्यादा महिलाएं हैं : नड्डा

उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए जो काम यूपीए और दूसरी पार्टियां तीन दशकों में नहीं कर पाईं, वो मोदी ने सिर्फ तीन दिन में कर दिखाया। आज राज्यसभा और लोकसभा में सबसे ज्यादा महिलाएं भाजपा से हैं। मैं कहता हूं कि जिस घर में नारी का सम्मान नहीं है, वो घर आगे बढ़ नहीं सकता। जिस देश में नारी का सम्मान नहीं है, वो देश आगे नहीं बढ़ सकता। मोदी ने इस बात को समझा और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया।

---विज्ञापन---

‘इज्जत घर’ पहल से महिलाओं को सम्मान मिला : जेपी नड्डा

नड्डा ने आगे कहा कि पहले महिलाएं खुले में शौच करने को मजबूर थीं। ‘इज्जत घर’ पहल से 12 करोड़ महिलाओं को वह सम्मान और सशक्तिकरण मिला, जिसकी वे हकदार हैं। जरा सोचिए 2014 से पहले हमारा भारत कैसा था। मोदी सरकार के प्रयासों की बदौलत 12 करोड़ महिलाओं और उनके बच्चों को उनका सम्मान वापस मिला। हमारी सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को सबल बनाने का काम किया। जैसे उज्ज्वला योजना सिर्फ गैस का सिलेंडर नहीं था, ये नारीशक्ति के सशक्तिकरण का स्वरूप था। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनाकर हमारी सरकार ने महिलाओं को इज्जत से जीने का अधिकार दिया। आज महिलाएं सेना में अफसर के रूप में काम कर रही हैं। मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

मोदी सरकार ने तीन तलाक खत्म किया : केंद्रीय मंत्री

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं आपको शाहबानो मामले की याद दिलाना चाहता हूं। एक तरफ मोदी ने तीन तलाक खत्म किया, लेकिन दूसरी तरफ तथाकथित प्रगतिशील नेता स्वर्गीय राजीव गांधी ने कानून बदलकर महिलाओं से गुजारा भत्ता का अधिकार छीन लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही महिलाओं को मुख्यधारा में लाया। उन्होंने आगे कहा कि मैं आप-दा को बता दूं कि हम सत्ता में आ गए हैं और नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। मैं महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देना चाहता हूं और महिला समृद्धि योजना के लिए भी बधाई देना चाहता हूं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कैबिनेट ने इसे जल्द ही लागू करने का फैसला किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Mahila Samriddhi Scheme: दिल्ली में किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रुपये, कैबिनेट नोट में पढ़ें शर्तें

First published on: Mar 08, 2025 03:36 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola