Sabka Ghar Housing Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 6 जनवरी, 2025 को ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर डीडीए सबका घर आवास योजना 2025 शुरू की। जिसके तहत फ्लैटों की बुकिंग 15 जनवरी, 2025 से शुरू हुई। इसमें 30 जनवरी, 2025 को और 500 फ्लैट जोड़े गए। EWS वर्ग में किफायती आवास के तहत पेश किए जाने वाले फ्लैटों की हाई डिमांड को देखते हुए नरेला के कई पॉकेट्स में 1000 फ्लैटों की पेशकश करने का फैसला किया गया है। इन फ्लैटों की बुकिंग 19 फरवरी, 2025 को सुबह 11:00 बजे से शुरू हो गई है। जानिए इन फ्लैटों की कितनी कीमत रहेगी?
क्या है DDA की योजना?
DDA ने नए साल पर तीन नई स्कीम निकाली हैं। जिसमें एक सबका घर आवास योजना भी है। इस योजना में लाभार्थियों को न केवल रियायती दरों पर फ्लैट दिए जा रहे हैं, बल्कि इसमें कुछ लोगों को प्राथमिकता भी दी गई है। इस योजना के तहत EWS, LIG, MIG और HIG फ्लैटों पर 25 फीसदी तक छूट दी जा रही है। इसमें कुल 6,810 फ्लैट निकाले गए हैं, जिसमें बाद में 500 फ्लैट और जोड़ दिए गए। अब डीडीए के नए अपडेट के मुताबिक, इसी स्कीम में 1000 फ्लैटों की और पेशकश की गई है, जिनकी शुरुआती कीमत 13 लाख रुपये रखी गई है।
19 फरवरी से शुरू हुई बुकिंग
लोगों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए 1000 फ्लैटों को निकाला गया है। जिनकी बुकिंग 19 फरवरी सुबह 11 बजे से शुरू की जा चुकी है। इस स्कीम के तहत फ्लैट पर 25 फीसदी डिस्काउंट के बाद सबसे कम कीमत 13 लाख रुपये है। इसके तहत 32 लाख वाला फ्लैट 23 लाख में मिल रहे हैं। जबकि, 17 लाख वाले फ्लैट 13 लाख में खरीदे जा सकते हैं। यह सभी फ्लैट्स EWS वर्गों के लिए निकाले गए हैं। आपको बता दें कि अब इस स्कीम के तहत फ्लैटों की संख्या अब 8310 हो गई है।
इसके पहले जिन 500 फ्लैटों को निकाला गया था, उनकी शुरुआती कीमत 8 लाख, 13 लाख, 23 से 24 लाख रुपये तक रखी गई है। इन फ्लैट्स की बुकिंग 15 जनवरी 2025 से शुरू होकर मार्च 2025 तक चलेगी।
ये भी पढ़ें: DDA Flats: दिल्ली में कल से शुरू होगी सस्ते फ्लैटों की बुकिंग, देखिए योजना से जुड़ी पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
34 mins agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
8 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
10 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
11 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines