DDA: दिल्ली में बेचे जा रहे 8310 सस्ते फ्लैट! बुकिंग से लेकर रकम जमा करने तक का अपडेट यहां देखें

Sabka Ghar Awas Yojana 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की हाउसिंग स्कीम में कुछ नए फ्लैट जोड़े गए हैं, जिनके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। जानिए स्कीम के तहत कहां-कहां पर फ्लैट निकाले गए हैं।

Sabka Ghar Awas Yojana 2025

Sabka Ghar Awas Yojana 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी नई स्कीम सबका घर आवास योजना के तहत किफायती कीमत पर फ्लैट निकाले हैं। इस योजना का उद्देश्य मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के लोगों को सस्ते दामों में घर मुहैया कराना है। यह फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जा रहे हैं। इस स्कीम के तहत शुरुआत में 6,810 फ्लैट निकाले गए थे, जिनकी संख्या बाद में बढ़ाकर 8310 कर दी गई। जिन लोगों ने इन फ्लैटों के लिए आवेदन किया है, वह कब तक इनकी बुकिंग कर सकते हैं और बयाना के तौर पर कितनी राशि जमा करनी होगी? जानिए सबकुछ।

विज्ञापन

8310 फ्लैटों की स्कीम

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने सबका घर आवास योजना के तहत कुल 6,810 फ्लैट निकाले थे। जिसमें लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में EWS और LIG फ्लैट बनाए गए हैं। इसके बाद डीडीए ने बढ़ती मांग को देखते हुए 500 नए EWS फ्लैट्स इसमें जोड़ दिए। इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा, फ्लैट के साइज और फ्लोर के हिसाब से 13 लाख, 23 से 24 लाख रुपये में भी फ्लैट खरीदे जा सकते हैं

विज्ञापन

प्राधिकरण ने स्कीम में थोड़ा बदलाव करते हुए एक बार फिर से 1000 नए फ्लैट दिए। इन फ्लैटों के लिए बुकिंग 19 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इस स्कीम के तहत फ्लैटों की शुरुआती कीमत 13 लाख रुपये रखी गई है। जिसमें 25 फीसदी छूट के बाद 32 लाख वाले फ्लैट 23 लाख में, 17 लाख वाले फ्लैट 13 लाख में खरीदा जा सकते हैं। इन कुल 8310 फ्लैटों की बुकिंग मार्च 2025 तक कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितनी रकम जमा करनी होगी?

सभी फ्लैटों का बुकिंग अमाउंट अलग-अलग रखा गया है। जिसमें EWS फ्लैटों की बुकिंग के लिए 50,000 रुपये, LIG फ्लैटों की बुकिंग के लिए 1,00,000 रुपये, MIG फ्लैटों की बुकिंग के लिए 4,00,000 रुपये तक जमा करने होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि यह राशि नॉन रिफंडेबल रहेगी। इन सभी फ्लैटों की बुकिंग 31 मार्च 2025 तक की जा सकती है। स्कीम से जुड़ी पूरी जानकारी https://dda.gov.in/ पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ