Road Name Change: देशभर में मुगल शासक औरंगजेब को लेकर बयानबाजियों का दौर जारी है। इसी बीच दिल्ली में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। राष्ट्रीय राजधानी की नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के अधिकारियों ने घोषणा की है कि लुटियंस दिल्ली में औरंगजेब लेन का नाम बदलकर (Road Name Change) डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन कर दिया गया है।
बैठक में पास हुआ प्रस्ताव
जानकारी के मुताबिक, एनडीएमसी ने अपनी एक बैठक में इस सड़क का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बताया गया है कि एनडीएमसी ने अगस्त 2015 में बनी औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था।
एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने दिया बयान
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया है कि नई दिल्ली की धारा 231 की उप-धारा (1) के खंड (ए) के संदर्भ में एनडीएमसी क्षेत्र के तहत ‘औरंगजेब लेन’ का नाम बदलकर ‘डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम लेन’ करने पर विचार करने के लिए परिषद के समक्ष एक एजेंडा रखा गया था। जिसे मंजूदी दे दी गई है।
महाराष्ट्र में बदले गए नाम
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने भी मुंबई के एक ब्रिज का नाम बदला है। शिंदे सरकार वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदल कर वीर सावरकर सेतु रख दिया है। इसके अलावा मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम भी बदलकर अटल बिहारी वायपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु रखने का फैसला किया है।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
2 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines