Republic Day Parade 2025: अगर आप गणतंत्र दिवस परेड दिवस की परेड देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट सेरिमनी के लिए टिकट की बिक्री गुरुवार यानी 2 जनवरी से शुरू होगी। इस टिकट को आप ऑनलाइन या दिल्ली भर में फिजिकल काउंटरों से खरीदे सकते हैं। 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के टिकट की कीमत 20 रुपये और 100 रुपये है। वहीं 28 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट रिहर्सल के लिए टिकट की कीमत 20 रुपये है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कहां से खरीद सकेंगे टिकट?
अगर आप परेड के लिए टिकट लेना चाहते हैं तो आप ऑफिशियल वेबसाइट aamantran.mod.gov.in या ‘Aamantran’ मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन इसे खरीदे सकते हैं। बतादें कि ये ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा ऐप को एक्सेस करने के लिए आप आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर दिख रहें क्यूआर कोड का भी उपयोग कर सकते हैं।
परेड के लिए टिकट को ऑफलाइन भी खरीदा जा सकता है। इसके लिए दिल्ली में पांच लोकेशन पर फिजिकल काउंटर्स लगाए जाएंगे। इन लोकेशन में सेना भवन (गेट नंबर 2), शास्त्री भवन (गेट नंबर 3 के पास), जंतर मंतर (मुख्य द्वार), प्रगति मैदान (गेट नंबर 1), और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 7 और 8) शामिल है। ये काउंटर 2 जनवरी से 11 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे खुले रहेंगे।
ध्यान रखें ये बातें
टिकट खरीदने और प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आपके पास एक वैलिड फोटो आईडी होना जरूरी है। यानी कि आप इसके लिए अपने आधार, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस समारोह और संबंधित कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक पोर्टल rashtraparv.mod.gov.in पर जा सकते हैं। रक्षा मंत्रालय गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह की तैयारी कर रहा है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत, सैन्य कौशल और तकनीकी प्रगति को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें – 75000 रुपये की लालच में पी गया दो बोतल शराब, चैलेंज जीतने के चक्कर में गंवा दी जान
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
3 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
8 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
10 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
20 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
21 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines