75000 रुपये की लालच में पी गया दो बोतल शराब, चैलेंज जीतने के चक्कर में गंवा दी जान

 21 साल के थाईलैंड सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थानाकरन कांथी में चैलेंज के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। इस चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए कांथी को लगभग 75000 रुपये मिलने वाले थे।

whiskey
विज्ञापन
विज्ञापन

चैलेंज के कारण चली गई जान

थाईलैंड में ऑनलाइन ‘बैंक लीसेस्टर’ के नाम से मशहूर थानाकरन कांथी ने एक चैलेंज में हिस्सा लिया, जिसको जीतने के लिए  उनको विस्की की दो बोतलें पीने थी। अगर वो इस चैलेंज को जीत जाते तो उन्को 30,000 थाई बहत यानी 75,228 रुपये मिलते।
हालांकि, कांथी के लिए यह असामान्य नहीं था क्योंकि पहले भी उन्होंने पैसे के लिए हैंड सैनिटाइजर और वसाबी पीने जैसे चैलेंज लिए थे। लेकिन इस बार के चैलेंज ने थानाकरन की जान ले ली।

क्या था पूरा मामला?

बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया कि  क्रिसमस पर चंथाबुरी के था माई जिले में एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान, उसे  रीजेंसी व्हिस्की की 350 मिलीलीटर की बोतल पीने की चुनौती दी गई थी। इसके लिए उनको 10,000 बहत प्रति बोतल का इनाम दिया जाना था।
रिपोर्ट में बताया गया कि  कांथी पहले से ही नशे में था और इसके बावजूद भी उसने चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया। केवल 20 मिनट में दो बोतलें गटक लीं, जिसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां ज्यादा शराब पीने के के कारण उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक्सपर्ट का मानना है कि कम समय में अधिक मात्रा में शराब पीने से व्यक्ति  कोमा में जा सकता है या उसकी मौत हो सकती है।

विज्ञापन

थाईलैंड पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने इस चैलेंज को लेने के लिए कांथी को काम पर रखा था। पुलिस ने उसके घर से एक पिस्तौल, बैंक पासबुक, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए।

पूछताछ के दौरान, उसने अपराध कबूल कर लिया और उसे मौत का कारण बनने का दोषी पाया गया। बता दें कि उसे 10 साल तक की जेल और 20,000 बहत (50,152 रुपये) तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ