Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट बिक्री शुरू, जानिए कहां और कैसे खरीदें

Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस परेड की टिकट के लेकर रक्षा मंत्रालय ने नई जानकारी शेयर की है। जल्द ही परेड के लिए टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलनी शुरू हो जाएगी। आइए इसके बारे में जातने हैं।

Republic Day Parade
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से खरीद सकेंगे टिकट?

अगर आप परेड के लिए टिकट लेना चाहते हैं तो आप ऑफिशियल वेबसाइट aamantran.mod.gov.in या ‘Aamantran’ मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन इसे खरीदे सकते हैं। बतादें कि ये ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा ऐप को एक्सेस करने के लिए आप आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर दिख रहें क्यूआर कोड का भी उपयोग कर सकते हैं।

परेड के लिए टिकट को ऑफलाइन भी खरीदा जा सकता है। इसके लिए  दिल्ली में पांच लोकेशन पर फिजिकल काउंटर्स लगाए जाएंगे। इन लोकेशन में सेना भवन (गेट नंबर 2), शास्त्री भवन (गेट नंबर 3 के पास), जंतर मंतर (मुख्य द्वार), प्रगति मैदान (गेट नंबर 1), और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 7 और 8) शामिल है। ये काउंटर 2 जनवरी से 11 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे खुले रहेंगे।

 

विज्ञापन

ध्यान रखें ये बातें

टिकट खरीदने और प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आपके पास एक वैलिड फोटो आईडी होना जरूरी है। यानी कि आप इसके लिए अपने आधार, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस समारोह और संबंधित कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक पोर्टल rashtraparv.mod.gov.in पर जा सकते हैं। रक्षा मंत्रालय गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह की तैयारी कर रहा है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत, सैन्य कौशल और तकनीकी प्रगति को दर्शाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ