Republic Day: दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कहां मिलेगी पार्किंग, कहां होगा जाम? यहां देखें पूरी डिटेल

Delhi Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए घर से निकल रहे हैं, तो पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी देख लें। दिल्ली पुलिस ने आम जनता के लिए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।

Republic Day 2025

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

Delhi Traffic Advisory: आज देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बहुत पहले से तैयारियां की गई हैं। आज सुबह 10:30 बजे से गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हो जाएगी, जिसमें शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। जिसको देखते हुए शनिवार शाम से ही कई रास्तों पर जाने की पाबंदी लगा दी गई है और डायवर्जन लागू कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी से 31 जनवरी के लिए एक और एजवाइजरी जारी की है। अगर आज बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले एजवाइजरी देख लें।

विज्ञापन

26 जनवरी के लिए एडवाइजरी 

26 जनवरी (रविवार) को सुबह 10:30 बजे गणतंत्र दिवस परेड होगी, जो विजय चौक से लाल किले तक पहुंचेगी। जिसमें कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग शामिल होंगे। परेड और इसकी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, शनिवार शाम से ही महत्वपूर्ण यातायात प्रतिबंध शुरू कर दिए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 26 से 31 जनवरी 2025 तक लाल किले पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘भारत पर्व’ को देखते हुए एक और एडवाइजरी जारी की है। जिसमें यात्रियों से अनुरोध किया गया कि यातायात का संचालन सही से हो इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था का पालन किया जाए।

विज्ञापन

कहां पर प्रभावित रहेगा यातायात?

पर्यटन मंत्रालय 26 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक भारत पर्व का आयोजन करेगा। इस आयोजन में झांकियां, खाद्य और हस्तशिल्प स्टॉल 15 अगस्त पार्क और माधव दास पार्क में आम जनता के लिए लगाए जाएंगे। इस दौरान भारी तादाद में लोगों के आने की उम्मीद है। जहां पर यातायात प्रभावित रहेगा उसमें, छत्ता रेल क्रॉसिंग, सुभाष पार्क टी-प्वाइंट, शांति वन चौक और दिल्ली गेट का नाम शामिल है। इसके अलावा, नेताजी सुभाष मार्ग, छत्ता रेल चौक से सुभाष पार्क टी-प्वाइंट तक, निषाद राज मार्ग, शांति वन चौक से सुभाष पार्क टी-प्वाइंट तक यातायात प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन

लाल किला आने वाले पर्यटकों को पार्किंग की भी सुविधा दी जा रही है। जो लोग भारत पर्व में शामिल होने के लिए अपनी गाड़ियों से पहुंचेंगे उसके लिए परेड ग्राउंड पार्किंग, सुनेहरी मस्जिद के पास ASI पार्किंग, टिकोना पार्क पार्किंग और ओमैक्स मॉल पार्किंग (चांदनी चौक) में पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ