Republic Day 2025: दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी जारी, ब्लॉक रास्तों की लिस्ट देख लें

Delhi Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस के चलते दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी की गई है। इस दौरान घर से निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पढ़कर निकलें।

Delhi Traffic | Supreme Court | Petrol Diesel Vehicles

दिल्ली में करीब 62 लाख पुरानी गाड़ियों पर प्रतिबंध लागू किया गया था।

Delhi Traffic Advisory: कल देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। 22 जनवरी से आज (25 जनवरी) तक परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। इसलिए दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कुछ रूट्स पर आने जाने वाली गाड़ियों को डायवर्ट किया जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 26 जनवरी के लिए भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान शहर की सीमाओं पर एंट्री बैन रहेगी। सिर्फ कुछ गाड़ियों को ही जाने की इजाजत होगी। यहां देखिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी।

विज्ञापन

आज शाम से लागू होंगे नियम

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) डीके गुप्ता ने बताया कि शनिवार की शाम 9:00 बजे से यातायात के नियमों को लागू कर दिया जाएगा। इस दौरान शहर की सीमाओं पर गाड़ियों का आना जाना बंद रहेगा, जिसमें केवल जरूरी गाड़ियों को ही रियायत दी जाएगी। यह ट्रैफिक नियम रविवार को गणतंत्र दिवस परेड के खत्म होने तक लागू रहेंगे।

विज्ञापन

किन रूट्स पर जाने से बचें?

सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर गणतंत्र दिवस समारोह शुरू हो जाएगा। एडवाइजरी में बताया गया कि गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू की जाएगी, जो लाल किले तक जाएगी। इस दौरान परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के चारों ओर तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किला तक पहुंचेगी। जिसको देखते हुए इन रास्तों पर न जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

कहां सामान्य रहेगा यातायात? 

दिल्ली में जहां पर यातायात प्रभावित नहीं होगा उसमें उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते होंगे। इन रास्तों पर यात्रियों को इन पाबंदियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, इनको भी सामान्य समय से थोड़ा ज्यादा समय लेकर चलने की सलाह दी गई है। वहीं, गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ