Red Fort Delhi Reopening: दिल्ली का लाल किला आज 16 नवंबर दिन रविवार से फिर से पर्यटकों के लिए खुल गया है. 10 नवंबर को मेट्रो स्टेशन के पास कार धमाके और आतंकी हमले के बाद लाल किला को बंद कर दिया गया था, लेकिन लेकिन पुरातत्व सर्वेक्षण ऑफ इंडिया (ASI) की सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन पूरी होने के बाद और घटनास्थल की साफ-सफाई कराए जाने के बाद लाल किला और उसके आस-पास के इलाके को फिर से खोला गया है और मेट्रो स्टेशन भी खुल गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली कार ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, दुबई भागने की फिराक में थी शाहीन, NIA ने दबोचा एक और डॉक्टर
ज्यादा कड़ी सुरक्षा और सख्त दिशानिर्देश
लाल किला के खुलने का समय वही सुबह साढ़े 9 बजे से रहेगा और शाम साढ़े 4 बजे बंद कर दिया जाएगा. पहले की तरह सोमवार को लाल किला बंद रहेगा, लेकिन लाल किला की सुरक्षा अब और कड़ी हो गई है. ऐसे में अगर आप लाल किला देखने के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं तो ID प्रूफ जरूर साथ रखें और सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। क्योंकि केंद्र और दिल्ली सरकार का निर्देश है कि बिना ID प्रूफ और सामान चेक किए लाल किला में किसी को जाने नहीं दिया जाए.
यह भी पढ़ें: Delhi Blast: चीन से MBBS की पढ़ाई, आरोपी उमर से थी बातचीत, नूंह में पकड़े गए तीन और डॉक्टर
मेट्रो स्टेशन सेवाओं की भी आंशिक बहाली
बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कड़ी सुरक्षा पाबंदियों के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन को भी आंशिक रूप से बहाल कर दिया है और मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी हैं. DMRC के अनुसार, मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर-1 अभी बंद रहेगा, लेकिन गेट नंबर-2 और 3 अब यात्रियों के लिए खुल गए हैं. कार धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच करने के लिए मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया था. 4 दिन मेट्रो स्टेशन बंद रहा और इसके कोने-कोने की तलाशी ली गई. अब इसे यात्रियों के लिए खोला गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और FIR, अल फलाह यूनिवर्सिटी के 8 प्रोफेसरों का इस्तीफा, पढ़ें 5 अपडेट
10 नवंबर की शाम को हुआ था आतंकी हमला
बता दें कि दिल्ली में लाल किला के पास मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर कार धमाका हुआ था, जिससे भड़की आग ने करीब 10 गाड़ियों को चपेट में लिया और 13 लोगों की जान ले ली. केंद्र सरकार ने एक रिजोल्यूशन पास करके कार धमाके को आतंकी हमला माना, जिसमें करीब 20 लोग घायल हुए थे. वहीं कार धमाके को आतंकी हमला इसलिए माना गया, क्योंकि धमाका करने के लए कार में अमोनियम नाइट्रेट फ्यूल ऑयल (ANFO) और अन्य विस्फोटक पदार्थ भरे गए थे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली धमाके का एक और नया वीडियो सामने आया, दहशत में आए लोगों में मची अफरा-तफरी
डॉक्टर ने सुसाइड अटैकर बनकर किया हमला
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने UAPA और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) जांच कर रही है. मुख्य आरोपी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला डॉ. उमर मोहम्मद (उमर नबी) था, जो धमाके के समय कार को ड्राइव कर रहा था. हमले से पहले 9 नवंबर को फरीदाबाद में टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ था और कई लोग गिरफ्तार हुए थे. भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ था, जिसकी जांच के बीच दिल्ली में धमाका हो गया.
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
2 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
5 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
5 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
9 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
10 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
11 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines