Delhi Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 26 दिनों से पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा के रहने वाले कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला गुरुवार को जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने सवाल उठाया कि मोदी सरकार को देश की बेटियों की चीत्कार और न्याय की गुहार क्यों नहीं सुनाई देती?
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पहलवानों से मुलाकात के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि पिछले 26 दिनों से अपने साथ हुई ज्यादतियों के लिए न्याय मांगने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही देश की बेटियों व नामी पहलवानों के बीच पहुंच कर अपना पूर्ण समर्थन दिया। दुनिया में अपनी ताकत का लोहा मनवाने वाली इन बेटियों के संघर्ष में हम मन-वचन-कर्म से साथ हैं।
पीएम मोदी को बताया मुंहबली
रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी को मुंहबली बताया। उन्होंने कहा कि पदक जीतकर आई बेटिंयां, तब तो आपके परिवार की सदस्या थीं। आप हजारों मील दूर इनसे वीडियो कॉल करके पूरे देश में खुद की इमेज क्रिएट करने से पीछे नहीं हटे।आपके आवास से अब ये चंद किलोमीटर दूर खराब मौसम में 26 दिनों से बैठी हैं। अब तक इनकी बात सुनना तो दूर, आप इनके शांतिपूर्ण धरने को भी पुलिसिया ज़्यादतियों के जरिए हटवाना चाहते हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बजाय आपने इतने गंभीर मामले में चुप्पी क्यों साध रखी है?
बिटिया विनेश ने तो आपको सालों पहले सारी बात बताई थीं। आपने अपने सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई करने व गिरफ्तार करने की बजाय उसे ही संरक्षण देने का काम किया। मोदी जी, आप पूरे देश में नारी सशक्तिकरण और बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा देते हैं। आपके नारे की हक़ीक़त 26 दिनों से जंतर-मंतर पर दिख रही है। आपका असली नारा तो ये है- बेटी रूलाओ, उन्हें धरने पर बिठाओ। आरोपियों को संरक्षण दे, कानून की धज्जियां उड़ाओ।
दिल्ली पुलिस बोली- एसआईटी गठित की गई
दिल्ली पुलिस ने पिछले शुक्रवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत को सूचित किया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बृज भूषण के बयान के साथ-साथ डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर का भी बयान दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थी।
23 अप्रैल से धरने पर पहलवान
बता दें कि बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत कई पहलवान 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि छह महिला पहलवानों और एक नाबालिग ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कनॉट प्लेस में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को दो प्राथमिकी दर्ज कीं। इससे पहले जनवरी में पहलवानों ने धरना दिया था।
यह भी पढ़ें: Watch Video: शर्ट की जेब में फटा मोबाइल, धधक उठी आग, केरल का 76 वर्षीय शख्स बाल-बाल बचा
संबंधित खबरें
दिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
17 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
1 hr ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
5 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
6 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
8 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
10 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
17 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines