अंतर्राष्ट्रीय तैराक, वेलनेस कोच और कहानीकार भरत सचदेवा की नई पुस्तक ‘राम सेतु: द ब्रिज विदइन’ अब पाठकों के लिए उपलब्ध है। इसकी जानकारी भरत सचदेवा द्वारा ही दी गई है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से कहा कि राम सेतु पर उनकी तैराकी यात्रा के संस्मरणों को जोड़ने वाली यह पुस्तक अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अमेज़न पर जाकर इस पुस्तक को खरीद सकते हैं।
तैराकी यात्रा की किस्से और कहानियां
भरत सचदेवा ने कहा कि इस पुस्तक में राम सेतु पर उनकी असाधारण तैराकी यात्रा की किस्से और कहानियां हैं। यदि आप पौराणिक कथाओं, रोमांच के साथ -साथ आध्यात्मिक कहानियों की तलाश कर रहे हैं, तो उनकी ‘राम सेतु’ आपके लिए एक पैसा वसूल किताब पुस्तक हो सकती है।
पौराणिक कथाओं का मिलेगा अनुभव
इस पुस्तक में, भारत सचदेवा ने राम सेतु पर अपने साहसिक तैराकी से संबंधित कहानियों के बारे में बताया है। यह पुस्तक पौराणिक कथाओं, द हिस्ट्री ऑफ राम सेतु, अंतर्ज्ञान और उनकी यात्रा की गहन खोज के अनुभवों बारे में बताती है और पाठकों को राम सेतु की रोमांचकारी यात्रा पर ले जाती है।
राम सेतु पार कर बनाया था रिकॉर्ड
बता दें, पिछले साल, भरत सचदेवा ने अपने साथी शाश्वत शर्मा के साथ हिंद महासागर में 32 किमी लंबी तैराकी का रिकॉर्ड बनाया था। भरत और शाश्वत ने 10 घंटे 30 मिनट में पाक स्ट्रेट (राम सेतु) के चुनौतीपूर्ण मार्ग को तैर कर पार किया था। यह अभियान भारतीय एथलीटों के लिए साहसिक खेल और तैराकी को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।
पढ़ने पर होगा रोमांच का अनुभव
भरत सचदेवा ने अपनी पुस्तक ‘राम सेतु: द ब्रिज विदइन’ में इस तैराकी यात्रा से संबंधित कहानियों और अनुभवों के बारे में बताया है, जिसे आप पढ़ने हुए आप रोमांच का अनुभव करेंगे। आपको बता दें, भरत सचदेवा मॉडर्न स्कूल और सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं।
संबंधित खबरें
वर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
14 mins ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 hr agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
4 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
16 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
20 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines