Rajendra Nagar UPSC Coaching Accident: दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट छात्रों के डूबकर मरने की घटना में नया खुलासा हुआ है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से कोचिंग संस्थान को दी गई फायर एनओसी और एमसीडी सर्टिफिकेट्स में बेसमेंट को स्टोरेज के रूप में दिखाया गया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से यह एनओसी 9 अगस्त 2021 को जारी की गई है। हालांकि सवाल यह भी है कि एनओसी देने के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर यह क्यों नहीं देखा कि बिल्डिंग का इस्तेमाल किस तरह उपयोग के लिए किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः 10 मिनट में भरा पानी, ढाई घंटे बाद आई पुलिस; UPSC कोचिंग हादसे की इनसाइड स्टोरी
मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक और को-ऑर्डिनेटर को हिरासत में लिया है। साथ ही भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत सेक्शन 105, 106 (1), 115 (2), 290 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये मामले कोचिंग इंस्टीट्यूट और बिल्डिंग मैनेजमेंट के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। साथ ही उन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है जो इलाके में नालों की सफाई के लिए जिम्मेदार थे।
एनडीएमसी की ओर से दिया गया NOC
उपराज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट
इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने डिवीजनल कमिश्नर से मामले में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने डिवीजनल कमिश्नर से घटना के सभी पहलुओं के बारे में मंगलवार तक रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उपराज्यपाल ने कहा है कि प्रशासन की लापरवाही और कोचिंग संस्थानों के आपराधिक रवैये ने तीन अनमोल जिंदगियां छीन लीं। जिन लोगों के कारण जीवन का नुकसान हुआ है, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी।
उधर एमसीडी के खिलाफ आक्रोशित छात्रों का प्रदर्शन जारी है। रविवार की सुबह से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता घटनास्थल पर प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे हैं। लेकिन छात्रों ने गो बैक के नारे के साथ अपना आक्रोश जाहिर किया है।
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव को छात्रों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है।
संबंधित खबरें
15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
4 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
8 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
10 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
12 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
12 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
13 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
17 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
18 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines