10 मिनट में भरा पानी, ढाई घंटे बाद आई पुलिस; UPSC कोचिंग हादसे की इनसाइड स्टोरी

UPSC coaching Accident News: घटना से जुड़ी एक इनसाइड स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हृदयेश चौहान ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘पूरा बेसमेंट 10 मिनट के भीतर शाम के 6.40 तक भर गया था। हमने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और पुलिस को फोन किया। लेकिन वे 9 बजे के बाद पहुंचे।

यूपीएससी कोचिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई।

यूपीएससी कोचिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई।

UPSC coaching Accident News: दिल्ली के राजेंद्र नगर में 27 जुलाई की रात एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई है। दरअसल बारिश का पानी कोचिंग के बेसमेंट में भर गया था। बेसमेंट में लाइब्रेरी थी और लाइब्रेरी में छात्र पढ़ाई कर रहे थे। भारी बारिश का पानी अचानक से बेसमेंट में भर गया। कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीन अभागे छात्र – नवीन, श्रेया और तानिया फंस गए। उनकी सांसें बेसमेंट में भरे पानी में टूट गईं।

इसी घटना से जुड़ी एक इनसाइड स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हृदयेश चौहान नाम के एक्स अकाउंट से घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए पूरी कहानी लिखी गई है। इस कहानी से पता चलता है कि सिस्टम कैसे काम करता है। और इंसानी जिंदगी के प्रति वह कितना सचेत है।

हृदयेश चौहान ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘मैं इस डरावनी घटना में जीवित बचे लोगों में से एक हूं। पूरा बेसमेंट 10 मिनट के भीतर शाम के 6.40 तक भर गया था। हमने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और पुलिस को फोन किया। लेकिन वे 9 बजे के बाद पहुंचे। तब तक हमारे तीन साथी अपनी जिंदगी से हाथ धो चुके थे। तीन दोस्त अस्पताल में हैं। प्लीज उनके लिए प्रार्थना करें। लेकिन हमारी जिंदगियों के बारे में कौन केयर करता है।

बता दें कि राजेंद्र नगर में हुए हादसे पर राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी ने जहां आम आदमी पार्टी पर दिल्ली को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। वहीं आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने राजधानी में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों की इमारतों की जांच का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि सभी कोचिंग संस्थानों की जांच की जाए और देखा जाए कि कहीं बेसमेंट का इस्तेमाल कॉमर्शियल रूप में तो नहीं हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ