Rahul Gandhi Disqualification: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पलटवार किया। पवन खेड़ा ने पीएम मोदी को सिंधिया से सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जिसको हमने खुदा माना, वह खुद मिट्टी का निकला। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें खुदा माना और कांग्रेस ने कद्दावर बनाया, वे ‘महाराज’ अब कोस रहे हैं। वो हमारे नहीं हुए तो भला पीएम मोदी के क्या होंगे?
पवन खेड़ा ने बाबा भगत और एक डाकू की कहानी भी सुनाई। इसके जरिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य पर निशाना साधा। पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को अयोग्य ठहराए जाने के बाद कांग्रेस जो लड़ाई लड़ रही है, वह पूरी तरह से लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1643600091520069633?s=20
मैंने सिंधिया से ही ज्यामितिय गणित सीखा
पवन खेड़ा ने कहा कि संविधान में महराज नाम की कोई व्यवस्था नहीं है। लेकिन सिंधियाजी खुद को महराज कहलाना पसंद करते हैं। महराज न कहो तो नाराज हो जाते हैं। मैंने उनसे ही ज्यामितिय गणित सीखी है। किस एंगल पर कितना झुकना है, उनसे ही सीखा है। वे किस एंगल पर झुकने पर खुश होते हैं, उनसे ही सीखा है।
सिंधिया ने क्या कहा था?
दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के सूरत कोर्ट में अपील करने पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने अपनी व्यक्तिगत लड़ाई को लोकतंत्र की लड़ाई बना लिया है। वह राजनीतिक रुप से खुद को प्रासंगिक रखने के लिए जो संभव हो, वो कर रहे हैं। इसकी जितनी आलोचना की जाए, वह कम है।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी दुर्भाग्य से नए निचले स्तर पर गिर गई है। शहर-शहर ट्रेनें रोकी गईं, आमजन को परेशान किया गया। क्या यही गांधीवाद का सिद्धांत है। एक व्यक्ति विशेष के लिए ऐसा क्यों किया जा रहा है? जमानत के लिए जब गए तो नेताओं की पूरी फौज ले गए। यह अदालत पर दबाव बनाने का प्रयास नहीं है तो क्या है?
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव तय, इस युवा सांसद को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
19 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
20 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
21 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
21 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
21 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines